1 / 7
_Ranveer Allahbadia girlfriend juhi bhatt
Ranveer Allahbadia Girlfriend Juhi Bhatt: फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपना रिलेशनशिप फेमस एक्ट्रेस और डिजिटल क्रिएटर जूही भट्ट के साथ ऑफिशियल कर दिया है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर साथ में तस्वीरें साझा की हैं.
रणवीर अल्लाहबादिया हुए मिंगल

2 / 7
फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को कौन नहीं जानता? पिछले दिनों समय रैना के शो IGL विवाद के चलते काफी सुर्खियों में थे. हालांकि, अब खबरों में आने का कारण उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है. रणवीर अब सिंगल नहीं बल्कि मिंगल हो चुके हैं.
कौन है वो महबूबा?

3 / 7
रणवीर इस समय फेमस एक्ट्रेस और डिजिटल क्रिएटर जूही भट्ट को डेट कर रहे हैं. इस रिश्ते की पहली सार्वजनिक पुष्टि तब हुई जब 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI vs RCB मैच के दौरान रणवीर ने एक प्रशंसक को सेल्फी के लिए मना करते हुए कहा, "गर्लफ्रेंड के साथ हूँ".
इंस्टाग्राम ऑफिशियल

4 / 7
अब उन्होंने अपने BeerBiceps वाले अकाउंट पर जूही संग तस्वीरें साझा की हैं. कपल इस समय मसाई मारा, केन्या ट्रिप पर हैं, जहां पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं.
कौन हैं जूही भट्ट?

5 / 7
जूही एक मुंबई स्थित अभिनेत्री, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हैं. वे मूल रूप से देहरादून, उत्तराखंड की रहने वाली हैं. उनके पिता मोहन भट्ट ITBP के पूर्व आईजी रहे हैं. उन्होंने मीडिया और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और अभिनय में आने से पहले फिल्म मार्केटिंग में भी काम किया है.
जूही का करियर

6 / 7
जूही ने 'तुमसे ना हो पाएगा', 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' और 'फुकरे 3' (गाने "वे फुकरे") जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है. इसके अलावा वे 'फिल्टरकॉपी' (FilterCopy) जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स के वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं.
रणवीर और जूही का रिश्ता

7 / 7
रणवीर के फैंस जूही संग रिश्ते को लेकर काफी खुश हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा- सूजर, चांद, सितारों के बीच, क्या कभी तुम किसी से मिले हो, जो सारी बुराईयां खत्म कर दे? मेरे पास है वो चीज. फैंस काफी खुश हैं और जोड़ी को बधाईयां दे रहे हैं.