
1 / 6
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सालों के इंतजार के बाद अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. कपल ने अपनी शादी का नाम VIROSH रखा है, जिसकी जानकारी उन्होंने बीती रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर कर जानकारी दी है. लेकिन आज हम आपको इस स्टोरी में कपल के उस होटल के बारे में बताएंगे, जहां उनकी शादी होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

2 / 6
आज साउथ इंडस्ट्री के दो स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. इसी बीच दोनों को उदयपुर के एयरपोर्ट पर देखा गया है. हालांकि, दोनों एक साथ नजर नहीं आए हैं. आपको बता दें कि दोनों अपनी-अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले हुए नजर आए हैं.

3 / 6
रश्मिका ब्लू पैंटसूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं विजय ने लेदर जैकेट और सुट पहन रखा है. दोनों की शादी को लेकर उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अब उनके की भी खबर सामने आ रही है, जहां कपल शादी करने वाले हैं.

4 / 6
रिपोर्ट्स के अनुसार विजय और रश्मिका की शादी अरावली की पहाड़ियों के बीच बसे होटल, 'Mementos by ITC Hotels' में होने वाली है. बता दें कि यह होटल अपनी खूबसूरती और प्राइवेसी के कारण विश्व भर में काफी मशहूर है.

5 / 6
आपको बता दें कि जिस होटल में रश्मिका और विजय की शादी होने जा रही है. वो उदयपुर से दूर अरावली की शांत पहाड़ियों में बसा हुआ है. इस होटल की बटलर सर्विस काफी ज्यादा फेमस है.

6 / 6
रश्मिका और विजय की शादी का फंक्शन 24 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा और 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेकर एक-दूजे को हो जाएंगे. इतना ही नहीं 4 मार्च को कपल हैदराबाद में एक बहुत बड़ा रिसेप्शन करने वाले हैं.