1 / 7
toxic yash movie story leak
दुबई के एक डिस्ट्रीब्यूटर की गलती की वजह से यश की मोस्टअवेटेड फिल्म को काफी नुकसान पहुंचा है. इससे मूवी के कई बड़े राज खुल गए हैं, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है.
साउथ सुपरस्टार की मोस्टअवेटेड फिल्म

2 / 7
साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) की असली कहानी इंटरनेट पर रिवील हो गई है, जिससे तहलका मच गया है. थिएटर रिलीज से पहले ही फिल्म की कहानी लीक होने से मूवी को काफी नुकसान हो सकता है.
कैसे लीक हुई कहानी?

3 / 7
दरअसल, यूएई (UAE) के एक ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर (Phars Film) ने गलती से अपनी वेबसाइट पर फिल्म का ऑफिशियल सिनोप्सिस (सारांश) अपलोड कर दिया था, जिससे फिल्म के बड़े राज खुल गए हैं. असली कहानी से लेकर किरदार और खूंखार माफिया एम्पायर से जुड़े बड़े राज आपका दिमाग हिलाकर रख सकते हैं.
गोवा और ड्रग माफियाओं का जाल

4 / 7
फिल्म की कहानी में 1940 के दशक से लेकर 1970 के दशक के बीच के गोवा पर आधारित है. यह वह दौर था जब गोवा से पुर्तगाली (औपनिवेशिक) शासन खत्म हो रहा था. इस गिरते साम्राज्य की आड़ में गोवा के खूबसूरत समंदर किनारे के पीछे खतरनाक ड्रग कार्टेल्स, स्मगलिंग (तस्करी) नेटवर्क, लालच और धोखे का एक काला साम्राज्य पनपता है.
यश की खूंखार एंट्री

5 / 7
यश फिल्म में 'राया' (Raya) नाम के एक बेरहम और खतरनाक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं. राया शून्य से शुरुआत करता है और खून, डर और धोखे की बदौलत अपना एक विशाल माफिया साम्राज्य खड़ा करता है. लीक हुई कहानी के मुताबिक, इसमें सिर्फ एक्शन नहीं बल्कि स्मगलिंग से जुड़े कई रहस्यों को भी दिखाया गया है.
वायरल शादी का ट्विस्ट

6 / 7
सोशल मीडिया पर इस लीक पर काफी चर्चा हो रही है. इसमें यश का किरदार 'राया' विरोधी गैंग्स को पूरी तरह बर्बाद करने और सत्ता पर पकड़ मजबूत करने के लिए एक विरोधी कबीले की वारिस 'नादिया' से झूठा विवाह करता है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
फिल्म की स्टार कास्ट

7 / 7
आज फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में नजर आईं. यश के साथ इनकी जुगलबंदी को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म का टीज़र काफी हिंसक, स्टाइलिश विजुअल्स और डार्क थीम से भरपूर है. माना जा रहा है कि इसे थिएटर्स में 'A' (Adults Only) सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया जाएगा.