
1 / 10
Sunny Deol Numerology: Border 2 फिल्म रिलीज होते रही हीरो सनी देओल की चर्चा हर जगह हो रही है. मगर क्या आप जानते हैं कि एक्टर किस मूलांक से ताल्लुक रखते हैं, जिससे उनका दबदबा हमेशा कायम रहता है. आइए जानते हैं.

2 / 10
अंक ज्योतिष शास्त्र काफी पुरानी विद्या है. इसके जरिए आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में विस्तार से जान सकते हैं. जैसे कि एक्टर सनी देओल के बारे में. इनकी दमदार बॉडी और कमाल की एक्टिंग सभी का मन मोह लेती है. (Credit- Printerest)

3 / 10
आप अपनी जन्मतिथि के योग से अपने मूलांक का पता लगा सकते हैं. जैसे सनी देओल का जन्मदिन 19 अक्टूबर को होता है. तो 1+9=10 हुआ. इससे पता लगता है कि सनी का मूलांक 1 है. (Credit- Printerest)

4 / 10
जिन भी जातकों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 1 कहलाता है. इन लोगों पर सूर्य का ज्यादा प्रभाव होता है. यह लोग जन्म से ही लीडर होते हैं. (Credit- Printerest)

5 / 10
इन लोगों के अंदर नेतृत्व करने के गुण कूट कूटकर भरे होते हैं. इनके स्वतंत्र और बहादुरी से भरे विचार, बाकियों से इनको काफी अलग बनाते हैं. यह लोग बिल्कुल राजा की तरह जिंदगी जीना पसंद करते हैं. सनी देओल की फिल्मों में दिखने वाला गुस्सा, "ढाई किलो का हाथ" जैसा डायलॉग और स्क्रीन पर दहाड़, सब मूलांक 1 की निशानी है. (Credit- Printerest)

6 / 10
सनी भी कई मौकों पर गुस्सा होते हुए दिखे हैं. यही वजह है कि वे एक्शन हीरो के रूप में इतने सफल हुए. Border जैसी फिल्म में देशभक्ति और ताकत दिखाना उनके मूलांक से जुड़ा है. (Credit- Printerest)

7 / 10
मूलांक 1 वाले लोग रॉयल अंदाज में जीते हैं। सनी देओल की लाइफस्टाइल भी शाही है जैसे कि लग्जरी कारें, बड़ा घर और फैमिली के साथ रॉयल अंदाज. वे राजनीति में भी आए और सांसद बने, जो लीडरशिप दिखाता है. (Credit- Printerest)

8 / 10
इन लोगों की बात काटने से इनको गुस्सा जल्दी आ सकता है. यह लोग कभी भी हार नहीं मानते और साहस से साथ आखिर तक युद्ध भूमि में रहते हैं. इन लोगों पर भरोसा करना फायदे का सौदा होता है, क्योंकि यह लोग दिल के बुरे नहीं होते. (Credit- Printerest)

9 / 10
राजा की तरह यह लोग अपने दिल की बात किसी से नहीं कहते. गंभीरता इनके स्वभाव का महत्वपूर्ण अंग होता है. हर परिस्थिति में गंभीर रहकर यह समाधान निकालने में विश्वास रखते हैं. (Credit- Printerest)

10 / 10