
1 / 9
शाहिद कपूर अपनी चॉकलेट और क्यूट बॉय वाली छवि के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में अब उनकी फिल्म 'ओ रोमियो' वैलेंटाइन डे के मौके पर आ रही है. अगर आप इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो इसके पहले ओटीटी पर शाहिद की इन रोमांटिक फिल्मों को देख सकते हैं.

2 / 9
बात जब रोमांटिक फिल्मों और हीरोज की होती है तो इस लिस्ट में एक नाम शाहिद कपूर और उनकी फिल्मों का भी आता है. उन्हें स्क्रीन पर एक्शन के लिए तो जाना ही जाता है लेकिन उनकी एक रोमांटिक एक्टर वाली इमेज भी है, जो ब्रेक नहीं हो पाई है. उन्हें चॉकलेटी और क्यू बॉय के जैसे भी फैंस काफी पसंद करते हैं और जब उनकी रोमांटिक फिल्म आती है तो ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता है. इस वैलेंटाइन डे 2026 के मौके पर शाहिद की रोमांटिक ड्रामा और एक्शन फिल्म 'ओ रोमियो' आ रही है. ऐसे में अगर आपको इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है तो इसके पहले आप उनकी कई रोमांटिक फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं, जो उन्हें बॉलीवुड का रोमियो बनाती है. देखिए लिस्ट...

3 / 9
शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' तो याद होगी. भला याद भी क्यों ना हो. इसके जरिए शाहिद और करीना की केमिस्ट्री ने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली थी. इसमें एक अधूरे प्यार और इमोशन की कहानी को दिखाया गया था. फिल्म को 2007 में रिलीज किया गया था. इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 7.9 है. इसे Prime Video, JioCinema और Netflix जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

4 / 9
शाहिद कपूर की प्रेम वाली छवि दर्शकों को काफी पसंद आई थी. शांत और शालिन लड़के का रोल प्ले कर शाहिद ने 'विवाह' के जरिए काफी लाइमलाइट चुराई थी. इसे साल 2006 में रिलीज किया गया था. इसमें उनके साथ अमृता राव थीं. दोनों की केमिस्ट्री तो आज भी लोगों के जहन में है. इस फिल्म को Netflix और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. इसे IMDb से भी 6.9 रेटिंग मिली है. (Photo- IMDb)

5 / 9
शाहिद कपूर की फिल्म 'इश्क विश्क' को प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म में शाहिद के साथ अमृता राव भी थीं. इस फिल्म को 2003 में रिलीज किया गया था और लोगों ने दोनों उस समय भी काफी पसंद किया था. इसमें शाहिद को एक चॉकलेटी बॉय की तरह देखा जा सकता है. (Photo- IMDb)

6 / 9
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'कमीने' को साल 2009 में रिलीज किया गया था. इसमें शाहिद का डबल रोल था. फिल्म में शाहिद के साथ प्रियंका चोपड़ा भी थीं. इसमें एक्टर का एक जटिल और टूटा हुआ किरदार था. प्यार और संघर्ष के कॉम्बिनेशन के साथ बनी इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है. मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. (Photo- IMDb)

7 / 9
शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' भी उनकी चर्चित फिल्मों में से एक है. इसमें वो एक जिद्दी और जुनूनी प्रेमी के किरदार में नजर आए थे. इस फिल्म में उनकी कोई क्यूट लवर की इमेज नहीं थी. बल्कि वो इंटेंस पजेसिव और रॉ रोमियो के किरदार में दिखे थे. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

8 / 9
शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' को साल 2022 में रिलीज किया गया था. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में थीं. इसकी कहानी पत्नी और परिवार के लिए संघर्ष पर आधारित है. इसमें प्यार सिर्फ रोमांस नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी दिखाया गया है. इस मूवी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

9 / 9
शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में एक्टर एक मॉर्डन रोमियो के रोल में दिखते हैं. इसमें साइंस-फिक्शन के बीच रोमांटिक ट्रैक है. प्यार और टेक्नोलॉजी के टकराव वाली कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में कृति सेनन भी हैं. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (Photo- IMDb)