Shah Rukh Khan Biggest Disaster Film: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्मों को फैंस का बेसब्री से इंतजार रहता है. आज हम आपको किंग खान की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...
शाहरुख खान फ्लॉप फिल्म

2 / 7
शाहरुख खान की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का नाम 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' है. ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी.
जूही चावला

3 / 7
फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' में शाहरुख खान के साथ जूही चावला ने भी अहम किरदार निभाया था. दोनों की जोड़ी को पर्दे पर पसंद किया गया था, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.
फिल्म के गानों को मिलता है पॉजिटिव रिस्पॉन्स

4 / 7
भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप निकली हो, लेकिन इस फिल्म के गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं और ट्रेंड करते हैं.
26 साल पहले हुई थी रिलीज

5 / 7
26 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘आई एम द बेस्ट’, ‘बांके तेरा जोगी’, ‘वंदे मातरम’, ‘कुछ तो बता’, ‘और क्या’, और ‘आओ ना आओ ना’ नाम के गाने थे.
चार गाने बड़े हिट

6 / 7
फिल्म के चार गाने सबसे बड़े हिट साबित रहे थे, जिनमें ‘बांके तेरा जोगी’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘और क्या’ और ‘आई एम द बेस्ट’ शामिल है.
गानों को मिले शानदार व्यूज

7 / 7
फिल्म के इन हिट गानों को यूट्यूब पर अच्छे व्यूज मिले हैं. बता दें कि ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गाने को अब तक करीब 37 मिलियन व्यूज, ‘बांके तेरा जोगी’ को 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज, ‘और क्या’ को 16 मिलियन और ‘आई एम द बेस्ट’ को 8 मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं.