
1 / 7
Sara Tendulkar Photos: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की 5 मार्च को शादी हुई. उन्होंने सानिया चंडोक के साथ फेरे लिए. उनकी शादी में परिवार समेत करीबी दोस्त और राजनीति से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक के सेलेब्स ने शिरकत कर पार्टी में चार चांद लगा दिए.
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक

2 / 7
अर्जुन की शादी में तेंदुलकर परिवार भी क्या खूब जंच रहा था. घर में नए सदस्य के जुड़ने की खुशी परिवार के चेहरे पर साफ तौर से देखने के लिए मिली. अर्जुन और सानिया साथ में खूब जंच रहे थे. सानिया को सुर्ख लाल जोड़े में बेहद ही प्यार देखा गया. (Photo- Tahir Jasus)
सारा तेंदुलकर ने चुराई लाइमलाइट

3 / 7
लेकिन, भले ही अर्जुन के साथ सानिया की जोड़ी खूब जंची. दुल्हन के लिबास में वो कमाल लगीं लेकिन, जब सारा की फंक्शन में सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर की एंट्री हुई तो सबकी नजरें उन पर आकर थम ही गईं. सारा तो पार्टी का सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनीं. (Photo- Tahir Jasus)
साड़ी में खूब जंची सारा

4 / 7
भाई अर्जुन की शादी के लिए सारा ने एकदम ही सिंपल लुक कैरी किया था. लेकिन उनकी पीच कलर की साड़ी ने तो उनकी खूबसूरती में चार चांद ही लगा दिए. सारा की एंट्री के बाद नई नवेली दुल्हनिया को छोड़ पैप्स के कैमरे सारा की ओर खूब गए. (Photo- Tahir Jasus)
सारा तंदुलकर ने दिए पोज

5 / 7
सारा ने भी पैप्स को खूब पोज दिए. वहीं, अगर उनके लुक की बात की जाए तो हाथ में मेहंदी, गले में हैवी नेकलेस, मांग टीका और न्यूड मेकअप के साथ पीच कलर की साड़ी कैरी की थी, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था. वहीं, सारा की स्माइल तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी. (Photo- Tahir Jasus)
सुर्ख लाल जोड़े में दिखीं सानिया चंडोक

6 / 7
इसके साथ ही अगर सारा की भाभी सानिया के लुक की बात की जाए तो उन्हें सुर्ख लाल जोड़े में देखा जा सकता है. उन्होंने हैवी नेकलेस के साथ ही मांग टीका और खुले बालों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था. अर्जुन से वह अपनी साड़ी मैच कर रही थीं. (Photo- Tahir Jasus)
सारा के आगे फीकी लगीं भाभी सानिया

7 / 7
इस दौरान अर्जुन और सानिया का लुक देखते ही बन रहा था, दोनों ने साथ में खूब पोज भी दिया. लेकिन नई नवेली भाभी के आगे सारा ने सारी लाइमलाइट अपने खूबसूरत लुक से चुरा ली. (Photo- Tahir Jasus)