
1 / 7
Rohit Shetty: 'सिंघम' डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर बीती रात फायरिंग हुई. हमलावर 4 राउंड फायर कर मौके से रवाना हो गए. वहीं पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और इलाके को सील कर दिया है. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. वहीं रोहित शेट्टी से पहले भी कई सितारों के घर या ऑफिस के बाहर फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

2 / 7
साल 2025 की शुरुआत में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी. जिसके बाद फैंस भी टेंशन में आ गए थे. हालांकि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था और पुलिस ने तुरंत ही जांच शुरू कर दी थी.

3 / 7
पिछले साल अगस्त में एल्विश यादव के घर के बाहर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी. तीन बाइक सवार बदमाशों ने एल्विश के घर के बाहर फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे.

4 / 7
कपिल शर्मा भी इस हादसे का शिकार हो चुके हैं. पिछले साल ही कपिल शर्मा के कनाडा स्थित 'कैप्स कैफे' पर हमला हुआ था. इसके बाद से फैंस भी घबरा गए थे. वहीं कपिल शर्मा के कैफे पर एक नहीं बल्कि 4 बार फायरिंग हो चुकी है.

5 / 7
दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी के घर के बाहर 12 सितंबर 2025 में फायरिंग हुई थी. इस मामले के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी और खुशबू ने भी वीडियो शेयर कर इस घटना का जिक्र किया था.

6 / 7
साल 2024 में एपी ढिल्लों के कनाडा घर पर भी 14 गोलियां चलाई गई थी. इस हमले ने भी फैंस को चौंका दिया था. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई थी.

7 / 7
साल 2000 में राकेश रोशन के ऑफिस के बाहर भी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस हादसे में राकेश रोशन घायल भी हो गए थे और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ये घटना 'कहो ना प्यार है' मूवी के रिलीज के बाद की है.