
1 / 7
Mardaani 2: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' को आज भी लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. हालांकि, फिल्म के तीसरे पार्ट का अपना बजट निकालना भी मुश्किल हो रहा है.

2 / 7
दरअसल, रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है, लेकिन फिल्म को टिकट खिड़की पर उस तरह से रिस्पॉन्स नहीं मिला है, जिस तरह से उम्मीद की गई थी.

3 / 7
फिल्म 'मर्दानी 3' के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म के खाते में खबर लिखे जाने तक टोटल 26.35 करोड़ रुपये हो गए हैं. हालांकि, ये फिल्म की सिर्फ 8 दिन की कमाई है. देखने वाली बात होगी कि इसका कुल कलेक्शन कितना होता है?

4 / 7
इसके अलावा अगर फिल्म के बजट की बात करें तो 'मर्दानी 3' को बनाने में 60 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. फिल्म का 8 दिन का कलेक्शन बेहद कम है. ऐसे में मेकर्स को चिंता है कि फिल्म अपना बजट भी निकाल पाएगी या नहीं?

5 / 7
वहीं, अगर फिल्म 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' की बात करें तो इन दोनों फिल्मों को टिकट खिड़की पर लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था और दोनों ही फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी और हिट रही थी.

6 / 7
इतना ही नहीं बल्कि अगर फिल्म 'मर्दानी 2' की बात करें तो ये फिल्म आज भी नेटफ्लिक्स पर 3 नंबर पर ट्रेंड कर रही है और फिल्म 'मर्दानी' नेटफ्लिक्स पर ही 6वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

7 / 7
रानी मुखर्जी की इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट लोगों को बेहद पसंद आए हैं. हालांकि, फिल्म के तीसरे पार्ट को भी लोगों का शानदार रिव्यू मिला, लेकिन इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' भी थी. इसलिए इसके लिए कमाई करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है.