बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. यह मूवी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद की जा रही है. इस मूवी में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार नजर आए हैं, जिन्होंने अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया है.
राजा शिवाजी

2 / 5
वहीं फिल्म के एक्टर-डायरेक्टर रितेश देशमुख ने राजा शिवाजी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, रितेश ने बताया है कि फिल्म बनाने में उन्हें कितने सालों की मेहनत लगा है. इतना ही नहीं किसी कास्ट ने फीस भी नहीं ली है.
राजा शिवाजी कब रिलीज हुई थी

3 / 5
इन दिनों बॉलिवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की मूवी राजा शिवाजी की जमकर चर्चा हो रही है. इस मूवी में एक्टर छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आए हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं.
राजा शिवाजी का डायरेक्शन किसने किया है?

4 / 5
आपको बता दें कि फिल्म राजा शिवाजी का डायरेक्शन एक्टर रितेश देशमुख ने किया है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म में रितेश के साथ जेनेलिया डिसूजा, सलमान खान, संजय दत्त, विद्या बालन और फरीदा खान अहम किरदार में नजर आईं है.
राजा शिवाजी में इन कलाकारों ने नहीं लिया फीस

5 / 5
रितेश देशमुख ने खुलासा किया है कि फिल्म 'राजा शिवाजी' को बनाने में उन्हें कई सालों की मेहनत लगी है. वहीं रितेश ने यह भी खुलासा किया है कि इस मूवी में काम करने के लिए किसी भी कलाकार ने कोई फीस नहीं ली है.