Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई है जिसने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया था. अगर आप रोमांटिक फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग मूवी

2 / 6
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल' है. 1 घंटा 58 मिनट की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया है.
फिल्म की कहानी

3 / 6
फिल्म की कहानी 'जिल' नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसकी बहन इसाबेल का निधन हो जाता है, जिससे वो बुरी तरह टूट जाती है. वहीं दुख से उभरने के लिए 'जिल' अपनी बहन के नंबर पर वॉइसमेल भेजना शुरू कर देती है.
कहानी में ट्विस्ट

4 / 6
'जिल' जिस नंबर को अपनी बहन इसाबेल का नंबर समझकर वॉइमेल्स भेज रही होती है उस नंबर को कोई और यूज कर रहा होता है. 'जिल' के वॉइस मैसेज सुनने वाला रियल एस्टेट का एक एजेंट वेस होता है. वॉइसमेल्स सुन-सुनकर 'वेस' 'जिल' के प्यार में पड़ जाता है.
फिल्म के क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

5 / 6
फिल्म के क्लाइमैक्स में क्या होता है, ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जोई ड्यूच, निक रॉबिन्सन और निक ऑफरमैन लीड रोल में हैं.
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

6 / 6
'वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल' ने नेटफ्लिक्स पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो 'वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल' की रेटिंग 7.4 है.