
1 / 8
Netflix Trending Shows in India: नेटफ्लिक्स पर कई शोज भारत में ट्रेंड कर रहे हैं. इनमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के शोज शामिल हैं. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ अलग देखने की तलाश में हैं तो ये शोज आपके लिए परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें इमरान हाशमी की सीरीज से लेकर कपिल शर्मा के शो तक शामिल हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
ब्रिजर्टन

2 / 8
हॉलीवुड का ये रोमांटिक शो भी लिस्ट में शामिल है. इस शो के 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं इसे आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस शो की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
तस्करी - द स्मगलर्स वेब

3 / 8
इमरान हाशमी की ये सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर भारत में छाई हुई है. इसमें इमरान हाशमी के साथ-साथ लीड रोल में जोया अफरोज नजर आई हैं. वहीं इन दोनों के साथ-साथ अनुराग सिन्हा और शरद केलकर भी सीरीज में शामिल हैं.
कोहरा

4 / 8
मोना सिंह और बरुण सोबती का नया सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है. आते ही ये सीरीज ऑडियंस की फेवरेट बन गई है. मोना सिंह और बरुण सोबती की एक्टिंग की काफी तारीफ भी की जा रही है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट है.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो

5 / 8
कपिल शर्मा का ये शो भी नेटफ्लिक्स पर भारत में ट्रेंड कर रहा है. फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए ये शो परफेक्ट चॉइस है. फैंस भी इस शो को काफी पसंद करते हैं. वहीं ये सालों से फैंस का फेवरेट बना हुआ है.
सिंगल पापा

6 / 8
कुणाल खेमू की ये सीरीज भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में नेहा धूपिया और प्राजक्ता कोली भी लीड रोल में नजर आई हैं. इस सीरीज में सिंगल फादर की कहानी को दिखाया गया है.
द नाइट एजेंट

7 / 8
इस शो के 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. अगर आप थ्रिलर शोज के दीवाने हैं तो ये शो आपके लिए परफेक्ट है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 7.4 है, वहीं फैंस भी इस शो को काफी पसंद करते हैं. इस शो में गेब्रियल बासो लीड रोल में हैं.
द आर्ट ऑफ सारा

8 / 8
7.3 आईएमडीबी रेटिंग वाली ये कोरियन सीरीज भी हाल ही में रिलीज हुई है. रिलीज होते ही ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप सीरीज बन गई है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज बेस्ट चॉइस है.