Netflix New Releases 2026: नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की नई फिल्में तहलका मचा रही हैं. इन फिल्मों में आपको सस्पेंस-थ्रिलर और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. ओटीटी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.
इक्का

2 / 6
सनी देओल और अक्षय खन्ना की लेटेस्ट फिल्म 'इक्का' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ थ्रिलर और क्राइम सीन्स भी देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के सीन्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी लीड रोल में हैं.
पति पत्नी और वो दो

3 / 6
'पति पत्नी और वो दो' फिल्म नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ-साथ कॉमेडी सीन्स भी भरपूर हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं.
पेद्दी

4 / 6
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ किया जा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रामचरण और जाह्नवी कपूर के साथ-साथ दिव्येंदु, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिका में हैं.
दादी की शादी

5 / 6
कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में भी कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और सादिया खतीब भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया, लेकिन नेटफ्लिक्स पर ये ट्रेंड कर रही है.
ब्लास्ट

6 / 6
सुभाष के झा के डायरेक्शन में बनी 'ब्लास्ट' नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म में अर्जुन, अभिरामी और प्रीति मुखुंधन लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है.