
1 / 10
Who Is Sara Arjun: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का बीते दिन ही ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों के अभिनय की काफी तारीफ हुई. इसी में से एक 20 साल की हीरोइन भी थीं, जिन्होंने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली.

2 / 10
Who Is Sara Arjun: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. इस मूवी को साल के आखिरी में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज के लिए दर्शकों को अभी और भी इंतजार करना होगा. ऐसे में अब फिल्म ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें एक्शन का फुल डोज देखने के लिए मिला है. इसके ट्रेलर में संजय दत्त से लेकर आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल तक के लुक और एक्टिंग की काफी तारीफ की गई. (Photo-X/Fan Page)

3 / 10
इसी में से एक 20 साल की एक्ट्रेस ने भी सारी लाइमलाइट चुरा ली, जो 40 साल के रणवीर सिंह के साथ रोमांस करते हुए फिल्म में नजर आने वाली हैं. ऐसे में चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं. (Photo- Tahir Jasus)

4 / 10
दरअसल, 'धुरंधर' में जो एक्ट्रेस रणवीर सिंह की लेडी लव के रोल में नजर आ रही हैं वह कोई और नहीं बल्कि सारा अर्जुन हैं. वह एक्टिंग में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिव रहीं लेकिन, अब इस फिल्म के जरिए वह बड़े पर्दे पर अपने अभिनय के साथ ही खूबसूरती का जादू बिखरने के लिए तैयार हैं. (Photo- Tahir Jasus)

5 / 10
सारा अर्जुन केवल अपने काम से ही नहीं बल्कि परिवार की वजह से भी जानी जाती हैं. वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता राज अर्जुन अभिनेता हैं. सारा का जन्म 2005 में हुआ था और वह 2017 में फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में काम कर चुकी हैं. (Photo- Tahir Jasus)

6 / 10
सारा अर्जुन की प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डाली जाए तो जब वह 18 महीने की थीं तभी से उन्होंने कैमरे पर काम करना शुरू कर दिया था. वह इस उम्र में पहली बार एक टीवी विज्ञापन में नजर आई थीं. वह 100 से ज्यादा विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं और आज एक लोकप्रिय चाइल्ड आर्टिस्ट हैं. (Photo- Tahir Jasus)

7 / 10
उन्हें 6 साल की उम्र में ही नेम और फेम मिल गया था. उन्हें 'देवा थिरुमगल' में नीला के रोल से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी. वह तमिल सुपरस्टार विक्रम के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. वह साउथ के साथ ही बॉलीवुड में भी सपोर्टिंग कैरेक्टर्स में नजर आ चुकी हैं. (Photo- Tahir Jasus)

8 / 10
2013 में उन्हें 'एक थी डायन' में देखा गया था, जो कि उनकी हिंदी डेब्यू फिल्म थी. इसके बाद उन्होंने 'सैवम', 'सांड की आंख' और 'पोन्नियिन सेल्विन' जैसी फिल्मों में अभिनय किया और इसके लिए उन्हें काफी पसंद भी किया गया. इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2023 में उन्हें हाईएस्ट पेड चाइल्ड आर्टिस्ट का टैग भी मिला था. उन्हें 10 करोड़ रुपये मिले थे. (Photo- Tahir Jasus)

9 / 10
आपको बता दें कि सारा अर्जुन का 'धुरंधर' में बतौर लीड एक्ट्रेस के लिए 1300 ऑडिशन के बाद सेलेक्शन किया गया. ये हम नहीं बल्कि उन्होंने खुद बताया था. 'धुरंधर' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में अभिनेत्री ने फिल्म में काम करने के अनुभव बारे में बताया. (Photo- Tahir Jasus)

10 / 10
उन्होंने बताया था कि उनका रणवीर सिंह के साथ काम करना सपना था. निर्देशक आदित्य धर ने सारा के सेलेक्शन को लेकर बताया कि अभिनेत्री को फिल्म के लिए चुनने से पहले टीम ने करीब 1300 ऑडिशन लिए थे. उन्होंने उनकी तारीफ की और कहा कि वह रॉकस्टार बनने वाली हैं. खैर, अगर 'धुरंधर' की रिलीज की बात की जाए तो फिल्म को 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसके जरिए इस साल एक और नया पेयर स्क्रीन पर देखने के लिए मिलने वाला है. (Photo- Tahir Jasus)