JioHotstar Top 10 Trending Movies Series: जियोहॉटस्टार पर कई फिल्में-सीरीज ऐसी हैं जिन्होंने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. इनमें आपको थ्रिलर, सस्पेंस, कॉमेडी और ड्रामा भी देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सीरीज और फिल्मों का नाम शामिल है?
इंस्पेक्टर अविनाश 2

2 / 11
रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' का नाम भी लिस्ट में शामिल है. ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें रणदीप हुड्डा के साथ-साथ उर्वशी रौतेला, अमित सियाल और आकांक्षा पुरी भी मुख्य भूमिका में हैं.
लाफ्टर शेफ्स

3 / 11
भारती सिंह स्टारर ये कुकिंग रियलिटी शो भी दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इसमें टीवी के जाने-माने सेलेब्स कुकिंग करते नजर आ रहे हैं. साथ ही ये सितारे ऑडियंस को अपनी कॉमेडी से भी एंटरटेन कर रहे हैं.
24 सीजन 2

4 / 11
अनिल कपूर की इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है. रिलीज होते ही ये सीरीज तीसरे नंबर पर छा गई है. इस सीरीज में आपको एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फैंस इस सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं.
स्प्लिट्सविला 16

5 / 11
करण कुंद्रा और सनी लियोनी का ये रियलिटी शो भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस शो में आपको गेम, ड्रामा और प्यार भी देखने को मिलेगा. ये शो जियोहॉटस्टार पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
डोरेमोन

6 / 11
एनिमेटेड शो डोरेमोन भी इस लिस्ट में शामिल है. इस शो को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस शो के सीन्स काफी फेमस हैं. ये शो इस ट्रेंडिंग लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं.
धुरंधर

7 / 11
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' हाल ही में जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है. इस फिल्म में आपको एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिलेगा. वहीं इसमें आपको अनकट वर्जन देखने को मिलेगा. ये छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
छूमंतर

8 / 11
ये हॉरर कॉमेडी फिल्म भी जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म की कहानी घोस्ट हंटर्स के इर्द-गिर्द घूमती है. वीकेंड पर आप भी इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ये 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
आस्क मी व्हॉट यू वॉन्ट

9 / 11
'आस्क मी व्हाट यू वॉन्ट' फिल्म भी इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इसमें आपको थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और ये जियोहॉटस्टार पर 8वें नंबर पर छाई हुई है.
हाउस ऑफ डार्कनेस

10 / 11
1 घंटे 28 मिनट की ये हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म जियोहॉटस्टार पर 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको हॉरर, थ्रिलर और डार्क ह्यूमर मिलेगा. आप इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
वाझा 2

11 / 11
'वाझा II: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रदर्स' जियोहॉटस्टार पर 10वें नंबर पर छाई हुई है. इसमें आपको कॉमेडी के साथ-साथ ड्रामा भी देखने को मिलेगा. इसमें 4 दोस्तों की कहानी देखने को मिलेगी.