Box Office Collection: विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी 'हॉन्टेड 3D' बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन भी छाई हुई है. इस फिल्म ने कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' को भी पीछे छोड़ दिया है. तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज हुई थी. चलिए जानते हैं अब तक तीनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?
'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' का छठे दिन का कलेक्शन

2 / 6
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो छठे दिन फिल्म के शोज 4,180 रहे.
'हॉन्टेड 3D' ने अब तक कितनी की कमाई?

3 / 6
'हॉन्टेड 3D' ने 6 दिनों में भारत में अब तक 14.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 17.31 करोड़ है. फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे लीड रोल में नजर आए हैं.
'भारत भाग्य विधाता' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

4 / 6
वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 55 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं फिल्म के शोज 1,588 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 6.10 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 7.25 करोड़ है.
'मैं वापस आऊंगा' की कमाई

5 / 6
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' ने छठे दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21% रही. वहीं छठे दिन फिल्म के शोज 2,056 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 10.05 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 11.98 करोड़ है.
'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' निकली आगे

6 / 6
आंकड़ों के मुताबिक विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' से ज्यादा कमाई कर ली है. फिल्मों के महाक्लैश में 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' आगे निकल गई है.