
1 / 8
First Hindi Film On Surgical strike: सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित आपने कई फिल्में देखी होंगी लेकिन आज आपको उस पहली फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक को दिखाया गया था. इसे 34 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसमें 7 सुपरस्टार्स थे. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
1992 में हुई थी रिलीज

2 / 8
इंडियन आर्मी के सर्टिकल स्ट्राइक पर हिंदी सिनेमा में कई फिल्में बनी हैं. इसमें 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'फाइटर', 'स्काई फोर्स' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि साल 1992 में हिंदी सिनेमा में पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म बनी थी. (Photo- IMDb)
अनिल शर्मा ने किया था डायरेक्ट

3 / 8
सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित हिंदी इस फिल्म में धर्मेंद्र समेत 7 सुपरस्टार्स थे. इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था. ऐसे में 7 मार्च को निर्देशक का 68वां जन्मदिन है. उनके बर्थडे के मौके पर उनकी इस फिल्म के बारे में बता रहे हैं. ये वही अनिल शर्मा हैं, जिन्होंने 'गदर' जैसी फिल्म बनाई थी. (Photo- IMDb)
'तहलका' है फिल्म का नाम

4 / 8
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि 'तहलका' है. अनिल शर्मा ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी थी लेकिन बताया जाता है कि फिल्म 'तहलका' उनके लिए बेहद ही खास थी. क्योंकि इस मूवी में कई बड़े सुपरस्टार्स को देखा गया था. (Photo- IMDb)
धर्मेंद्र समेत 7 सुपरस्टार्स

5 / 8
इसमें धर्मेंद्र के साथ नसीरुद्दीन शाह, मुकेश खन्ना, शम्मी कपूर, आदित्य पंचोली, प्रेम चोपड़ा और अमरीश पुरी समेत कई बड़ी अभिनेत्रियां भी नजर आई थीं. हालांकि, कम लोगों को ही बता होगा कि इस फिल्म के लिए कास्टिंग करना डायरेक्टर के लिए बहुत ही मुश्किल रहा था. (Photo- IMDb)
रजनीकांत को ऑफर हुई थी फिल्म

6 / 8
इतना ही नहीं, बताया जाता है कि इस पहली फिल्म में मेजर कृष्ण राव के किरदार में रजनीकांत नजर आने वाले थे. उन्होंने के लिए हामी भी भर ली थी. लेकिन उन्हें जब ये फिल्म ऑफर की गई तो उन्होंने इस ठुकरा दिया. क्योंकि साउथ में डायरेक्टर्स की हड़ताल होने के बाद फिल्म की शूटिंग जून के बाद करने के लिए कहा गया था. (Photo- IMDb)
रजनीकांत ने ठुकरा दी थी फिल्म

7 / 8
जबकि डायरेक्टर बर्फबारी वाला सीन शूट करना चाहते थे. ऐसे में रजनीकांत ने भारी मन के साथ अनिल शर्मा की इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया था, जिसके बाद इसमें मुकेश खन्ना की एंट्री होती है. अनिल शर्मा को 'महाभारत' देखने का शौक था और पितामाह के रोल में मुकेश को लोगों ने काफी पसंद किया था. (Photo- IMDb)
2 करोड़ के बजट में कमाए थे 15 करोड़

8 / 8
इसके साथ ही बताया जाता है कि फिल्म 'तहलका' का बजट 2 करोड़ था. लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और इसने करीब 15 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. ये उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. (Photo- IMDb)