
1 / 8
भोजपुरी सिनेमा में जब भी रोमांटिक और हिट जोड़ी की बात होती है तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का आता है. दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर जबरदस्त हिट है और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं. दोनों को इंडस्ट्री में हिट की गारंटी माना जाता है. ऐसे में अगर वो किसी और एक्ट्रेस के साथ नजर आ जाते हैं तो तमाम सवाल खड़े हो जाते हैं.
रोमांटिक दिखे निरहुआ

2 / 8
दरअसल, बात ऐसी है कि निरहुआ की नए लुक में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वह आम्रपाली दुबे को छोड़कर बेटी की उम्र की अभिनेत्री के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. (Photo- Shilpi Raghwani/Instagram)
चर्चा में निरहुआ और शिल्पी की फोटो

3 / 8
सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव निरहुआ की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उन्हें किसी और भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक देखा जा सकता है. फोटोज के सामने आने के बाद फैंस कई सवाल करने लगे. फोटोज चर्चा में आ गईं. (Photo- Shilpi Raghwani/Instagram)
शिल्पी राघवानी बना लेती हैं दीवाना

4 / 8
फोटोज में दिख रही एक्ट्रेस के बारे में बात की जाए तो वो कोई और नहीं बल्कि शिल्पी राघवानी हैं, जो अपनी अदाओं से पलभर में फैंस को दीवाना बना लेती हैं. उनके गाने और रील वीडियो फैंस को काफी पसंद आते हैं. ऐसे में अब निरहुआ के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. (Photo- Shilpi Raghwani/Instagram)
निरहुआ संग फिल्म कर रहीं शिल्पी राघवानी

5 / 8
शिल्पी राघवानी और निरहुआ की ये केमिस्ट्री कोई रियल नहीं बल्कि रील वाली है. दोनों कलाकार लेटेस्ट फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग जारी है. हालांकि, शिल्पी ने फोटोज शेयर करने के साथ कोई फिल्म के नाम का जिक्र नहीं किया है लेकिन मूवी शूटिंग टाइम जरूर लिखा है. (Photo- Shilpi Raghwani/Instagram)
निरहुआ संग दिखी शिल्पी की केमिस्ट्री

6 / 8
वहीं, तस्वीरों में निरहुआ को अलग ही लुक में देखा जा सकता है. वह कमाल लग रहे हैं. उनका बदला लुक और शिल्पी राघवानी के साथ दिखी केमिस्ट्री ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. फैंस दोनों को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं. (Photo- Shilpi Raghwani/Instagram)
निरहुआ-शिल्पी राघवानी की उम्र में है बड़ा फासला

7 / 8
आपको बता दें कि निरहुआ और शिल्पी राघवानी के बीच उम्र का बड़ा फासला है. निरहुआ 47 साल के हैं. वहीं, शिल्पी की उम्र करीब 25 साल है. (Photo- Shilpi Raghwani/Instagram)
निरहुआ की लेटेस्ट रिलीज

8 / 8
बहरहाल, अगर आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ की फिल्म के बारे में बात की जाए तो दोनों स्टार्स की हाल ही में फिल्म 'फसल' को रिलीज किया गया है. इसका यूट्यूब पर वर्ल्डवाइड प्रीमियर किया गया. वुमन्स डे के मौके पर फिल्म को रिलीज किया गया और ये रिलीज होने के साथ ही छा गई. (Photo- Shilpi Raghwani/Instagram)