
1 / 8
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अक्सर अपने किसी ना किसी लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन जबसे उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ है तब से वह मीडिया से थोड़ी दूर रहती हैं. वह बेटी के साथ अक्सर सारा वक्त बिताती हैं. ऐसे में अब 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच दीपिका को किसी इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां पर उनका देसी लुक छा गया.
ऋषभ शर्मा के इवेंट में पहुंची थीं दीपिका पादुकोण

2 / 8
दरअसल, दीपिका पादुकोण हाल ही में ऋषभ शर्मा के इवेंट में पहुंची थीं. इस खास कॉन्सर्ट में वह अपनी सास अंजू और ननद रितिका के साथ पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस का कमाल का लुक देखने के लिए मिला. वह अपने ट्रेडिशन और हैवी रॉय लुक वाले सलवार सूट में नजर आई थीं. (Photo- Tahir Jasus)
'धुरंधर 2' की सफलता के बाद पहली बार दिखीं दीपिका

3 / 8
इस दौरान दीपिका पादुकोण अपने लुक में ससुराल की पक्की बहू लग रही थीं. पति रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की सक्सेस और 300 करोड़ कलेक्शन पार करने के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने नजर आईं. इस बीच लोगों की नजरें उन पर टिकी रह गईं. (Photo- Tahir Jasus)
सास-ननद के साथ एन्जॉय किया लाइव कॉन्सर्ट

4 / 8
दीपिका पादुकोण का सास और ननद के साथ एन्जॉय करना और क्वालिटी टाइम बिताना भी नेटिजन्स को काफी पसंद आ रहा है. दीपिका मुबंई में होस्ट हुए सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा के कॉन्सर्ट में पहुंची थीं. इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी पहुंचे थे. (Photo- Tahir Jasus)
दीपिका की सादगी ने जीता दिल

5 / 8
अगर एक्ट्रेस के लुक की बात की जाए तो वह एकदम ही सिंपल लुक में दिखीं. न्यूड मेकअप के साथ ही वह ट्रेडिशनल लुक को फ्लॉन्ट करते हुए दिखीं. उनका मरून कलर का कुर्ता था, जो हैवी गोल्डन जरी एम्ब्रॉयडरी वाला फ्रॉक स्टाइल कुर्ता था. इस पर लाल के साथ साथ नीले रंग का भी कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन था, जो काफी यूनीक और अच्छा लगा. (Photo- Tahir Jasus)
सिंपल लुक में खूब जंचीं दीपिका पादुकोण

6 / 8
दीपिका ने इस कुर्ते के साथ ही कंधे पर शॉल की तरह दुपट्टा कैरी किया था, जो एक दम ही सिंपल और सुंदर सा लग रहा था, जिसका बेल-बूटी के डिजाइन वाला बॉर्डर काफी अट्रैक्टिव लग रहा था. (Photo- Tahir Jasus)
हैंड बैग और ईयरिंग के साथ कंप्लीट किया लुक

7 / 8
इस सलवार के साथ ही दीपिका ने बॉटम में पाकिस्तान स्टाइल की स्ट्रेट कट पटियाला सलवार भी कैरी थी. उनकी सलवार हैवी कुर्ती से मैच कर रही थी. उन पर ये सूट सलवार काफी खिल रहा था. उन्होंने इसके साथ एक हैंड बैग भी कैरी किया था. वहीं, अपने लुक को एक्ट्रेस ने ईयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया था. (Photo- Tahir Jasus)
दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

8 / 8
अगर दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए दोनों स्टार्स को एक बार फिर से स्क्रीन पर साथ में देखा जाएगा. (Photo- Tahir Jasus)