1 / 8
Daveigh Chase. image credit- social media
Daveigh Chase Passed Away: ‘द रिंग’ और ‘लिलो एंड स्टिच’ से अपनी पहचान बनाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस डेवे चेस की मौत की वजह सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे एक्ट्रेस की मौत हुई?
डेवे चेस

2 / 8
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘द रिंग’ और ‘लिलो एंड स्टिच’ से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस डेवे चेस हैं. डेवे चेस अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनकी मौत की वजह भी सामने आ गई है.
कैसे गई डेवे की जान

3 / 8
कोरोनर रिपोर्ट के मुताबिक एड्स, बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस और गंभीर संक्रमण के चलते हॉलीवुड एक्ट्रेस डेवे चेस का निधन हो गया है. इस खबर के मिलने के बाद फैंस मायूस नजर आए हैं.
परिवार से टूटा रिश्ता

4 / 8
डेवे चेस की बात करें तो वो बीते कई सालों से लोगों की नजरों से दूर थीं. इतना ही नहीं बल्कि परिवार के साथ भी उनका कोई रिश्ता नहीं था और फैमिली से उन्होंने सारे रिश्ते तोड़ लिए थे. इतना ही नहीं बल्कि डेवे एक्टिंग से भी दूर हो गई थीं.
कब हुआ निधन

5 / 8
डेवे चेस के निधन की बात करें तो 16 जून 2026 को उनका निधन हुआ था, लेकिन उस समय उनकी मौत की वजह साफ नहीं बताई गई थी. अब लॉस एंजिल्स कोरोनर ऑफिस ने पुष्टि की है कि उनकी मौत की मुख्य वजह एड्स (AIDS) थी.
नशीले पदार्थों का सेवन

6 / 8
डेवे चेस बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस, सेप्टिक शॉक और शरीर में फैले गंभीर संक्रमण से भी जूझ रही थीं. इतना ही नहीं बल्कि लंबे समय से कई तरह के नशीले पदार्थों का सेवन भी उनकी बिगड़ती सेहत की एक वजह बताया गया है.
कम उम्र में एक्टिंग में बनाई पहचान

7 / 8
डेवे चेस ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी. 'द रिंग' में समारा मॉर्गन का डरावना किरदार और 'लिलो एंड स्टिच' फ्रेंचाइजी में वॉइस आर्टिस्ट के तौर पर उनका रोल आज भी याद किया जाता है.
लाइमलाइट से दूर

8 / 8
फिर साल 2016 के बाद से डेवे अचानक से गायब हो गईं और उन्होंने लाइमलाइट से पूरी तरह से दूरी बना ली. डेवे चेस के निधन से हर कोई बेहद दुखी है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.