1 / 7
बॉलीवुड की 5 फिल्में, जिनका खूब उड़ा मजाक
Flop Story with Hit Bollywood Movies: कई बार ऐसी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाता है, जिसमें ना तो स्टोरी होती है ना तो एक्टिंग फिर भी वो बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है और कई बार ऐसा भी होता है कि कई फिल्मों की कहानी अच्छी होते हुए भी उसे बड़े स्टार्स का स्टारडम तक फ्लॉप होने से नहीं बचा पाते हैं. ऐसे में आज आपको बॉलीवुड की उन मूवीज के बारे में बता रहे हैं, जिनका खूब मजाक उड़ा फिर भी वो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. देखिए लिस्ट.

2 / 7
हिमेश रेशमिया स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'आपका सुरूर' को साल 2007 में रिलीज किया गया था. इसमें एक्टिंग के साथ ही डायलॉग्स तक पर काफी मीम बने थे. इसकी सबसे दिलचस्प बात ये है कि भले ही इसकी कहानी वीक रही लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही है. फिल्म की हिट के साथ ही इसका म्यूजिक एल्बम भी हिट रहा है. (Photo- IMDb)

3 / 7
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ने 9 करोड़ के बजट में 19 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म की कहानी कमजोर थी. यहां तक कि डायलॉग्स तक के लिए एक्टर्स को ट्रोल किया गया था. सोशल मीडिया पर ‘Our Business is Our Business…’ जैसे डायलॉग्स वायरल हुए. काफी ट्रोलिंग और कमजोर कहानी के बाद भी फिल्म ने 300 करोड़ का बिजनेस किया था. इस फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया था. इसे साल 2018 में रिलीज किया गया था. (Photo- IMDb)

4 / 7
रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' एडल्ट कॉमेडी के चलते क्रिटिक्स को पसंद नहीं आई थी लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया था. इसकी कहानी और डबल मीनिंग जोक्स का खूब मजाक बना था. फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी थी. (Photo- IMDb)

5 / 7
सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' का सीक्वल साल 2017 में रिलीज किया गया था, जिसमें वरुण धवन नजर आए थे. 1994 में सलमान खान स्टारर 'जुड़वा' को रिलीज किया गया था और ये हिट थी लेकिन वरुण धवन के साथ जब डेविड धवन ने फिल्म बनाई थी इसे क्रिटिक्स ने नकार दिया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. (Photo- IMDb)

6 / 7
गौरतलब है कि वरुण धवन स्टारर फिल्म 'जुड़वा 2' 2017 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही थी. ये उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी. 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 230 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. (Photo- IMDb)

7 / 7
रितेश देशमुख, बॉबी देओल और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' को साल 2019 में रिलीज किया गया था. इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था. ये फैंटेसी एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसे प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था. ये 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल' का सीक्वल थी, जिसने 280 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म की कहानी काफी वीक थी. (Photo- IMDb)