बॉबी देओल बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा है, वो आज अपना 57 वां बर्थडे मना रहे हैं. बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को हुआ था. उन्होंने फिल्म 'बरसात' से साल 1995 में बॉलीवुड में कदम रखा था. आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर बॉबी देओल की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे. हालांकि बॉबी ने अपनी फिल्मी करियर में 45 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' का आता है. इस फिल्म ने बॉबी देओल को लॉर्ड बॉबी बना दिया था. फिल्म में बॉबी का रोल दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. इस मूवी में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म 'एनिमल' को बनाने में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आई थी. वहीं इस मूवी ने दुनियाभर में 915 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

3 / 6
दूसरे नंबर पर 'हाउसफुल 4' का नाम है. इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख भी नजर आए थे. यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. इस मूवी ने वर्ल्डवाइड करीब 269 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

4 / 6
तीसरे स्थान पर 'RACE 3' का नाम है. इस फिल्म में बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आए थे. दिलचस्प बात यह है कि बॉबी को यह फिल्म सिर्फ शर्ट उतारने के शर्त पर मिली थी. दरअसल इस बात की जानकारी बॉबी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब मेरे पास कोई काम नहीं था. उस वक्त सलमान खान का फोन आया था और उन्होंने कहा था कि शर्ट उतारेगा. तब मैंने कहा कि मै कुछ भी करने को तैयार हु. फिर सलमान खान ने मुझे घर पर बुलाया और मुझे 'रेस 3' में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

5 / 6
चौथे नंबर पर फिल्म 'यमला पगला दीवाना' का नाम मौजूद है. इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ सनी देओल और पिता दिवंगत धर्मेंद्र भी नजर आए थे. इस मूवी ने दुनियाभर में 88.55 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था.

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम 'थैंक्यू' का शामिल है. इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ अक्षय कुमार, सोनम कपूर नजर आई थी. यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी. बॉबी की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 72.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.