1 / 10
The 13th Warrior Film
World's Biggest Box Office flop Film: फिल्म इंडस्ट्री में कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफल होती हैं. तो वहीं कुछ फिल्में अच्छी-खासी लागत लगाने के बाद भी नहीं चल पाती. ऐसी ही एक फिल्म बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी फ्लॉप बनी, जिस पर मेकर्स ने अपनी पूरी जीवन की कमाई लगा दी थी.

2 / 10
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनती हैं, जिन पर मेकर्स अपनी पूरी जीवन की कमाई लगा देते हैं. यह पल सफलता और असफलता के बीच का होता है, जिसके लिए ये लोग रिस्क लेते हैं. ऐसा ही कुछ 1999 में हुआ था, जिसमें मेकर्स ने अपनी पूरी कमाई झोंक दी थी.

3 / 10
इतना खर्च करने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई. यह फिल्म दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बनी, जिसके बाद मेकर्स की जेबें पूरी तरह खाली हो गईं और कम से कम 1083 करोड़ रुपए का चूना लग गया था.

4 / 10
हॉलीवुड की 'द 13th वॉरियर' (1999) ने यह कारनामा कर दिखाया था, जिसने मेकर्स को करीब 1083 करोड़ रुपए का भारी नुकसान पहुंचाया. यह फिल्म दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप मूवीज में से एक मानी जाती है.

5 / 10
फिल्म की कहानी एक्शन से भरी ऐतिहासिक फिक्शन है, जिसमें 10वीं सदी में अरब मूल के मुस्लिम कवि वाइकिंग योद्धाओं के साथ दिखाया जाता है. ये लोग खतरनाक दुश्मन से लड़ते हैं. फिल्म में इस्तेमाल हुए शानदार विजुअल इफेक्ट्स, बड़े सेट और महंगे लोकेशन पिक्चर को महंगा बनाते हैं.

6 / 10
इसे बनाने में करीब 100 मिलियन डॉलर खर्च हुए. इतना उस समय के हिसाब से बहुत बड़ा बजट था. इसके अलावा प्रमोशन पर भी भारी पैसा लगा. कुल मिलाकर यह एक मेगा बजट प्रोजेक्ट था, जिसमें बड़े नाम और हाई क्लास प्रोडक्शन था.

7 / 10
फिल्म रिलीज के बाद यह दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई. लोग थिएटर में काफी कम आए और धीरे धीरे फिल्म ठंडे बक्से में चली गई. बता दें कि इतने बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 61 मिलियन डॉलर की कमाई कर पाई.

8 / 10
रिपोर्ट्स के मुताबिक नुकसान करीब 130 मिलियन डॉलर (भारतीय रुपए में लगभग 1083 करोड़) तक पहुंच गया. इतना पैसा मिट्टी में मिल गया कि प्रोडक्शन हाउस की तिजोरियां खाली हो गईं. लोगों का कहना था कि फिल्म की कहानी में ज्यादा दम नहीं है.

9 / 10
वहीं कुछ लोगों ने कहा कि मुस्लिन हीरो की वजह से फिल्म से दर्शक दरू रहे, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म का एक्शन-ड्रामा उन्हें समझ नहीं आया. इतने बड़े बजट के बावजूद फिल्म दर्शकों के दिल तक नहीं पहुंच पाई.

10 / 10
बता दें कि 'द 13th वॉरियर' एक प्रसिद्ध एक्शन और एडवेंचर फिल्म है. यह फिल्म 1999 में रिलीज़ हुई थी. इसमें मुख्य भूमिका में एंटोनियो बैंडेरास हैं. वहीं इसे 6.6 IMDb रेटिंग मिली है. यह फिल्म आपको Amazon Prime Video मिल जाएगी.