1 / 6
(Pic credit- Instagram)
Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' आज यानी 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. इस शो का फैंस को लंबे समय से इंतजार रहता है. वहीं अब फाइनली फैंस का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है. शो की थीम भी इस बार कुछ हटके होने वाली है. थीम की हिंट सलमान खान शो के प्रोमो में ही दे चुके हैं. चलिए आपको भी बताते हैं शो की थीम क्या है और कंटेस्टेंट्स को क्या वरदान मिलेगा.
'बिग बॉस 20' की थीम

2 / 6
'बिग बॉस 20' की थीम का नाम इस बार 'तथास्तु' है. प्रोमो में सलमान खान 'तथास्तु' थीम के बारे में बताते नजर आए और साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कंटेस्टेंट्स को इस बार वरदान मिलेगा. दरअसल इस बार सीजन का सबसे बड़ा नियम ये है कि एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को शो में एक और जीवनदान दिया जाएगा. इसका मतलब ये है कि अगर कोई भी कंटेस्टेंट शो से आउट हो जाएगा तो उसे 'वरदान' मिलेगा जिससे वो शो में एक बार फिर वापसी कर सकता है.
'बिग बॉस' का कलरफुल घर

3 / 6
वहीं इस बार शो के घर को कलरफुल तरीके से बनाया गया है. घर की इंटीरियर डिजाइनिंग नेचुरल की गई है. गार्डन एरिया में पेड़ पर एक बड़े से सांप की इमेज को लिपटा गया है. वहीं स्वीमिंग पुल को शार्क की शेप में बनाया गया है. इसके साथ ही घर के बेडरूम में कलरफुल वॉल्स देखने को मिलेंगी. साथ ही इस बार घर के अंदर 'रूम नंबर 20' बनाया गया है. ये एक सीक्रेट रूम होने वाला है. हालांकि शो के शुरू होने के बाद ही कंटेस्टेंट्स को इस रूम के बारे में पता चलेगा.
क्या होगी प्राइज मनी?

4 / 6
'बिग बॉस 20' की प्राइज मनी पिछले सीजन की तरह ही 50 लाख होने वाली हैं. हालांकि शो में जब प्राइज मनी से जुड़े टास्क होते हैं तो शो की प्राइज मनी बढ़ती या घटती दिखती है. बता दें पिछले 19वें सीजन के विनर गौरव खन्ना को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि 20वें विनर की प्राइज मनी 50 लाख ही रहेगी या फिर बदली हुई दिखाई देगी.
कौन करेगा होस्ट?

5 / 6
सलमान खान इस बार भी शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. एक्टर ने इस शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है. सलमान खान इस बार के सीजन में अलग अंदाज में नजर आएंगे. भले ही सलमान खान का लुक अलग है लेकिन सलमान खान हर बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे. वीकेंड पर सलमान खान कंटेस्टेंट्स को सच्चाई का आईना दिखाते हुए उनके गेम के बारे में बताते नजर आएंगे.
शो के कंटेस्टेंट्स

6 / 6
शो में इस बार 18 कंटेस्टेंट्स ऑडियंस को अपने गेम से इंप्रेस करते दिखाई देने वाले हैं. इनमें आम्रपाली दुबे, माही विज, अमन गांधी, मैरी कॉम, काजी तौकीर, कुशल तंवर यानी गुल्लू, अरिश्फा खान, आसिफ खान, ईशा रिखी, रोहेद खान, कनिका मान, फैजल खान, रैपर यूंग डीएसए, रिया आहिर, खुशी दुबे, उदिति सिंह, रीति तिवारी और लव गिल जैसे सितारे शामिल हैं.