1 / 7
Bhooth Bangla. image credit- social media
Bhooth Bangla Day 12 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं कि फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है?
भूत बंगला

2 / 7
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं. फिल्म की कमाई के 12वें दिन के आंकड़े भी आ गए हैं. फिल्म की 12वें दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है.
12वें दिन की कमाई

3 / 7
आज मंगलवार को फिल्म 'भूत बंगला' के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 12वें दिन 3.39 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 120.44 करोड़ रुपये हो चुका है.
11वें दिन भी देखी गई गिरावट

4 / 7
फिल्म 'भूत बंगला' के कलेक्शन में कल यानी दूसरे सोमवार को (11वें दिन) गिरावट देखी गई थी, लेकिन फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन

5 / 7
इसी के साथ अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म ने अपने बजट के करीब कमाई कर ली है. विदेशों में भी फिल्मों को लोगों का प्यार मिला है और ये वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने को तैयार है. फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 188.75 करोड़ रुपये हो चुका है.
फिल्म एक दिन

6 / 7
हालांकि, अब इस फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर रहना मुश्किल हो सकता है क्योंकि आने वाले दो दिनों में इसके सामने फिल्म 'एक दिन' चुनौती बन सकती है.
भूत बंगला

7 / 7
बता दें कि अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितने दिन और बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है?