
1 / 8
Amitabh Bachchan First Kissing Scene: आज आपको अमिताभ बच्चन की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें वो 36 साल छोटी एक्ट्रेस संग पहली बार लिपलॉक करते हुए नजर आए थे.

2 / 8
सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. 82 साल की उम्र में भी वह फिल्मों में एक्टिव हैं. आज भी आलम ये रहता है कि उनके फैंस उनकी फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में आपको बता रहे हैं, जब अभिनेता ने 36 साल छोटी एक्ट्रेस संग पहली बार स्क्रीन पर लिपलॉक किया था. (Photo- IMDb)

3 / 8
अमिताभ बच्चन जब 63 साल के थे तो उन्होंने पहली बार स्क्रीन पर किसिंग सीन दिया था और उनकी उस फिल्म ने 57 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. उनकी इस फिल्म को साल 2005 में रिलीज किया गया था. (Photo- IMDb)

4 / 8
दरअसल, हम अमिताभ बच्चन की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसमें उनके साथ एक्ट्रेस रानी मुखर्जी लीड रोल में थीं. इस मूवी की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसमें बिग बी के किरदार ने भी लोगों का काफी ध्यान खींचा था. (Photo- IMDb)

5 / 8
अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'ब्लैक' है. इसमें रानी ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो ना देख, बोल और ना ही सुन सकती है. इसमें रानी की एक्टिंग ने भी लोगों को काफी इंप्रेस किया था. (Photo- IMDb)

6 / 8
बिग बी ने इस फिल्म में टीचर का रोल प्ले किया था. फिल्म में अमिताभ के लिए काफी कठिन टास्क ये होता है कि वो स्पेशल चाइल्ड को पढ़ाएं. फिल्म में रानी के किरदार ने इशारों-इशारों में टीचर के रोल में अमिताभ से किस के एहसास के बारे में पूछा था, जिसके बाद दोनों एक्टर्स के बीच किसिंग सीन फिल्माया जाता है. (Photo- IMDb)

7 / 8
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और रानी की उम्र में 36 साल का अंतर हैं. उन्होंने 'ब्लैक' के जरिए पहली बार किसिंग सीन दिया था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी. स्टार्स के काम ने लोगों का दिल छू लिया था. (Photo- IMDb)

8 / 8
संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था और बताया जाता है कि फिल्म 'ब्लैक' को 57 अवॉर्ड मिला था. इस मूवी को अलग-अलग शोज में अवॉर्ड्स मिले थे. (Photo- IMDb)