Abhishek Bachchan Birthday: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर अपनी फिल्मों से ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर चुके हैं. अभिषेक बच्चन की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर रही हैं. इन फिल्मों को आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते है. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

2 / 8
अभिषेक बच्चन की 'धूम' भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2004 में आई इस एक्शन थ्रिलर को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं.

3 / 8
साल 2005 में आई 'बंटी और बबली' भी अभिषेक बच्चन की पॉपुलर फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं. ये फिल्म आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

4 / 8
अभिषेक बच्चन की 'गुरु' साल 2007 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में जूनियर बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी लीड रोल में हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

5 / 8
साल 2012 में आई अभिषेक बच्चन की 'बोल बच्चन' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ अजय देवगन भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर मौजूद है.

6 / 8
अभिषेक बच्चन की 'पा' फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं. वहीं विद्या बालन भी लीड रोल में नजर आई हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं.

7 / 8
अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की 'दोस्ताना' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. फिल्म में दो दोस्तों की दोस्ती को बड़े ही स्पेशल तरीके से दिखाया गया है.

8 / 8
'धूम 3' भी अभिषेक बच्चन की पॉपुलर मूवीज में शामिल है. साल 2013 में आई ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है. फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ-साथ आमिर खान भी लीड रोल में नजर आए हैं.