
1 / 9
Aamir Khan Gauri Spratt attend pre-wedding reception: आमिर खान ने 60वें जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट के साथ अपने रिश्ते का ऑफिशियल खुलासा किया था. ऐसे में अब उन्हें बीते दिन ही एक पार्टी में हाथ थामे हुए देखा गया था.
आमिर खान और गौरी स्प्रेट

2 / 9
हिंदी सिनेमा के पॉपुलर कपल आमिर खान और गौरी स्प्रेट एक बार फिर से चर्चा में हैं. मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने 60वें जन्मदिन के मौके पर रिलेशनशिप का खुलासा किया था, जिसके बाद से दोनों की पब्लिक अपीयरेंस देखने के लिए मिली. ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों को साथ में स्पॉट किया गया. (Photo- Tahir Jasus)
नए नवेले जोड़े के जैसे दिखा कपल

3 / 9
आमिर और गौरी को प्री-वेडिंग रिसेप्शन में साथ में देखा गया. इस दौरान कपल की अपीयरेंस ऐसी थी कि जैसे दोनों नए-नवेले जोड़े हों. उन्होंने पार्टी में नए-नवेले जोड़े के जैसे एंट्री मारी. (Photo- Tahir Jasus)
गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर आमिर ने की एंट्री

4 / 9
प्री-वेडिंग रिसेप्शन में आमिर खान को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट का हाथ थामे देखा गया. जैसे ही आमिर की यहां पर एंट्री हुई वैे ही उन्होंने सभी का ध्यान खींच लिया. पैप्स ने भी उन्हें गर्लफ्रेंड के साथ कैप्चर करने के लिए घेर लिया. (Photo- Tahir Jasus)
इनके प्री-वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे आमिर-गौरी

5 / 9
अब अगर बात की जाए कि आमिर खान और गौरी स्प्रेट किसके प्री वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे तो वो ट्रेड एनालिस्ट कोमल नोहटा के बेटे मोहक नाहटा के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे. मोहक और दीक्षिता कुलार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इनकी पार्टी गौरी और आमिर के साथ ही कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे थे. (Photo- Tahir Jasus)
साड़ी में खूब जंची गौरी स्प्रेट

6 / 9
आमिर खान और गौरी स्प्रेट के लुक की बात की जाए तो दोनों साथ में खूब जंचे. गौरी को इस दौरान साड़ी में स्पॉट किया गया. वह खुले बाल और साड़ी में बला की खूबसूरत लग रह थी. दोनों की कमाल की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया. (Photo- Tahir Jasus)
कपल गोल्स देते दिखे आमिर और गौरी

7 / 9
आमिर खान और गौरी स्प्रेट कपल गोल्स देते हुए नजर आए. गौरी ने भी साड़ी में जमकर पोज दिया. वहीं, आमिर के हाथों में हाथ डाले हुए भी उन्होंने पैप्स के सामने जमकर पोज दिया. (Photo- Tahir Jasus)
शादी पर क्या बोले थे आमिर और गौरी?

8 / 9
बहरहाल, अगर आमिर खान और गौरी स्प्रेट की शादी की बात की जाए तो कपल इस पर बात कर चुका है. आमिर खान ने डेटिंग और रिलेशनशिप की बात को कबूलते हुए कहा था कि वह इस उम्र में तीसरी शादी नहीं करना चाहते हैं. (Photo- Tahir Jasus)
आमिर खान और गौरी स्प्रेट के बीच दिखी केमिस्ट्री

9 / 9
आमिर खान और गौरी स्प्रेट. (Photo- Tahir Jasus)