
1 / 8
फैमिली ड्रामा वेब सीरीज को मिस कर रहे हैं और लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो एक ऐसे वेब शो के बारे में बता रहे हैं, जिसे परिवार के साथ देख सकते हैं. 'गुल्लक' और 'पंचायत' जैसी छोटे कस्बे की कहानी वाली सीरीज के बारे में बता रहे हैं.
इस वीकेंड देखें वेब शो

2 / 8
वीकेंड शुरू हो चुका है. फैमिली के साथ कुछ बढ़िया मनोरंजन का इंतजार है तो इस हफ्ते एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप परिवार के साथ देख सकते हैं. अगर वेब सीरीज मिस हो गई तो समय निकालकर जरूर देख सकते हैं. चलिए बताते हैं इसके बारे में. (Photo- Youtube)
छोटे कस्बे की कहानी

3 / 8
इसमें कहानी एक छोटे कस्बे की है. इसकी स्टोरी इस परिवार पर टिकी हुई है, जिसमें घर और दुकान के बीच कोई दीवार नहीं है. घर का मुखिया अपनी किराना दुकान को लेकर जुनूनी हैं. ग्राहक बढ़ाने की कोशिशों के बीच उन्हें चोरी, नकली नोटों और रोज के नुकसान जैसी परेशानियों से जूझना पड़ता है. (Photo- Youtube)
दुकानदार और ग्राहक का रिश्ता

4 / 8
इस सीरीज में कहानी को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है. कैसे दुकानदार और ग्राहक का रिश्ता सिर्फ लेन-देन का नहीं बल्कि उससे भी आगे होता है. सीरीज में दिखाया गया है कि उधार सिर्फ पैसे का नहीं बल्कि भरोसे का होता है. (Photo- Youtube)
हर एपिसोड इंगेजिंग है

5 / 8
इस वेब शो का हर एपिसोड इंगेजिंग है. फैमिली किराना के एपिसोड्स पर दर्शकों के कई सारे कमेंट्स हैं. सीरीज देखकर नहीं लगता है कि कोई शो देखा जा रहा है. बल्कि ऐसा लगता है कि अपनी ही कहानी को देख रहे हों. इस स्टोर का नाम फैमिली किराना स्टोर है. (Photo- Youtube)
परफेक्ट फैमिली ड्रामा शो

6 / 8
दरअसल, जिस सीरीज की बात की जा रही है इसका टाइटल 'फैमिली किराना स्टोर' है. ये एक परफेक्ट फैमिली ड्रामा शो है. शो में रोजमर्रा की परेशानियां एकदम असली जैसी है. इसमें सभी आस-पास के लोग पड़ोस के ही लगेंगे. (Photo- Youtube)
'गुल्लक' और 'पंचायत' का फील कराता है वेब शो

7 / 8
अगर आप टीवीएफ की सीरीज को पसंद करते हैं तो ये मस्ट वॉच है. सीरीज में धोखा, परिवार और एंटरटेनमेंट सब कुछ शानदार तरीके से दिखाया गया है. सीरीज में मिडिल क्लास की बारीकियों को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है. ये छोटे कस्बे की कहानी है, जो 'गुल्लक' और 'पंचायत' का फील कराती है. (Photo- Youtube)
यहां पर फ्री में देखें वेब सीरीज

8 / 8
'फैमिली किराना स्टोरी' को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं कि बात की जाए तो इसे यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. इसे आईएमडीबी की ओर से 8.6 रेटिंग मिली है. (Photo- Youtube)