
1 / 8
समुद्र की गहराइयों में कई ऐसी जीवित प्रजातियां रहती हैं, जिनके बारे में सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इन्हीं में से एक मछली को दुनिया की सबसे खतरनाक मछली माना जाता है. इसे लेकर कहा जाता है कि, जब यह समुद्र के किनारे दिखाई देती है, तो कोई बड़ी मुसीबत आने वाली होती है. आइए जानते हैं क्या है इस मछली का नाम और क्या सच में यह दुनिया के लिए खतरनाक है?

2 / 8
कई देशों में मान्यता है कि इस रहस्यमयी मछली का समुद्र से बाहर आना प्राकृतिक आपदाओं का इशारा होता है. लोग इसे भूकंप, सुनामी या अन्य बड़ी तबाही से जोड़ते हैं. हालांकि, यह विश्वास लोककथाओं और पुरानी मान्यताओं पर आधारित है.

3 / 8
दरअसल, इस मछली को ओरफिश कहा जाता है, जिसे 'डूम्सडे फिश' के नाम से भी जाना जाता है. यह लंबी और चांदी जैसी चमकदार शरीर वाली मछली गहरे समुद्र में रहती है और बहुत कम ही सतह पर दिखाई देती है.

4 / 8
जापान की लोककथाओं में माना जाता है कि ओरफिश का किनारे आना किसी बड़े भूकंप का संकेत हो सकता है. साल 2011 में फुकुशिमा में आए भूकंप से पहले भी इस मछली को देखे जाने की चर्चा हुई थी, जिससे यह धारणा और मजबूत हो गई.

5 / 8
कुछ साल पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया तट पर भी ओरफिश देखी गई थी. इसके बाद लॉस एंजिल्स में भूकंप आया था. इससे लोगों में डर और बढ़ गया. वहीं रूस और जापान में भी अलग-अलग समय पर इस मछली के दिखने की खबरें सामने आईं थी और वहां भी भूकंप आए थे.

6 / 8
हालांकि हर घटना के बाद इस मछली को आपदा से जोड़ दिया जाता है, लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है. कई बार यह बिना किसी प्राकृतिक आपदा के भी किनारे नजर आ चुकी है.

7 / 8
वैज्ञानिकों के अनुसार, ओरफिश का समुद्र की सतह पर आना किसी प्रलय का संकेत नहीं है. शोध बताते हैं कि यह मछली तब ऊपर आती है जब वह बीमार होती है, या कमजोर हो जाती है या रास्ता भटक जाती है.

8 / 8
विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्री जीवों को अंधविश्वास से जोड़ने के बजाय वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. ओरफिश एक दुर्लभ और अनोखी प्रजाति है, जो सालों में कभी-कभी ही दिखाई देती है. (Image: AI/ Pexels)