
1 / 8
Dhanush Updates: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष अपनी धांसू एक्टिंग के लिए काफी फेमस हैं. लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि धनुष अच्छे गायक और लेखक भी हैं. इन्होंने मात्र 6 मिनट में एक गाना लिखकर तैयार किया, जो भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड किया.

2 / 8
एक्टर धनुष सिर्फ टॉलीवुड इंडस्ट्री के ही बड़े स्टार नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी बड़ा नाम बन चुके हैं. 2011 के दौरान उन्होंने ऐसा गाना लिखा और गाया, जो पूरे भारत में छा गया. (Credit- Printerest)

3 / 8
2011 का वो दौर था, जब पूरे भारत में तेजी से सोशल मीडिया अपने पैर पसार रहा था. उसी दौरान धनुष के इस गाने ने पूरे देश को अपनी धुन पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया था. उस बेहतरीन गाने का नाम था- "Why This Kolaveri Di." (Credit- Printerest)

4 / 8
इस गाने को धनुष ने खुद लिखा और गाया था. सबसे हैरानी की बात ये है कि धनुष ने इसके बोल सिर्फ 6 मिनट में लिख दिए थे. धनुष का इस गाने को हल्के फुल्के अंदाज में गाना, लोगों को बहुत भाया. फिल्म में जैसे धनुष इस गाने पर नाच कर रहे हैं, वैसे ही पूरा देश नाचा. (Credit- Printerest)

5 / 8
दरअसल, फिल्म '3' के लिए संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने एक हल्का-फुल्का ट्यून बनाया. ये ट्यून उन्होंने महज 10 मिनट में तैयार किया. धनुष को ये ट्यून बहुत पसंद आया और उन्होंने प्यार में धोखा खाने वाले लड़के की कहानी पर गाना लिखने का फैसला किया. (Credit- Printerest)

6 / 8
धनुष ने बताया कि वो बस बैठे और 6 मिनट के अंदर ही गाने के मजेदार बोल तैयार हो गए. बता दें कि गाने में तमिल और अंग्रेजी का मिश्रण (टैंगलिश) है, जो बहुत आसान और मजेदार है. जैसे - "Why this kolaveri di... Soup song... Love failure..." ये शब्द सबके मुंह पर चढ़ गए. (Credit- Printerest)

7 / 8
गाना 17 नवंबर 2011 को यूट्यूब पर डाला गया. ये वीडियो सिर्फ आधे घंटे में स्टूडियो में शूट हुआ था. पहले कुछ दिनों में ही लाखों व्यूज आ गए. लोग इसे शेयर करते रहे. ट्विटर पर #Kolaveri ट्रेंड नंबर 1 बन गया. (Credit- Printerest)

8 / 8
पूरे भारत में, खासकर उत्तर भारत में लोग इसका मतलब समझे बिना भी गुनगुना रहे थे. ये भारत का पहला ऐसा गाना था जिसने यूट्यूब पर इतना धमाल मचाया. कुछ हफ्तों में करोड़ों व्यूज हो गए और आज भी ये 50 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. (Credit- Printerest)