
1 / 9
City of Dreams TV Series: कुछ फिल्मों दिखाई गई साजिशें आपको रातों की नींद उड़ा सकती है. बेटी ने सत्ता के लिए अपने पिता और भाई की हत्या की, यह बात जानकर ही दिमाग चकरा जाता है. अगर आपको भी ऐसी राजनैतिक साजिशों से जुड़ी क्राइम सीरीज देखना अच्छा लगता है तो 7.7 IMDb वाली यह टीवी सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है.

2 / 9
कई बार सस्पेंस और थ्रिलर से भी ज्यादा खतरनाक राजनैतिक साजिशें होती हैं. बनते-बिगड़ते रिश्ते असली राजनीति का पर्दा फाश करते हैं. हर दिन नया ट्विस्ट आपके होश उड़ा देता है. इसी तरह की अगर आपको सीरीज पसंद हैं, तो यह टीवी सीरीज आपके लिए पर्फेक्ट साबित हो सकती हैं.

3 / 9
इस सीरीज का नाम है City of Dreams. यह रोमांचक हिंदी टीवी सीरीज है, जो राजनीति की गंदी दुनिया को बिल्कुल साफ-साफ दिखाती है. यह सीरीज Disney+ Hotstar पर उपलब्ध है और इसका IMDb रेटिंग 7.7 है. कहानी महाराष्ट्र की राजनीति पर आधारित है, जहां सत्ता पाने की भूख इंसान को कितना नीचे गिरा सकती है, यह बखूबी दिखाया गया है.

4 / 9
सीरीज की कहानी गायकवाड़ परिवार से शुरू होती है. अतुल कुलकर्णी, अमेया राव गायकवाड़ के रोल में महाराष्ट्र के बड़े नेता और मुख्यमंत्री होते हैं. उनके 2 बच्चे बेटा आशीष और बेटी पूर्णिमा होती है. अमेया रवा का लगाव बेटे से ज्यादा होता है. वहीं बेटी पूर्णिमा महत्वांकाक्षी और चालाक होती है.

5 / 9
सीरीज में दिखाया गया है कि सत्ता की चाह में पूर्णिमा (प्रिया बापट) कितनी क्रूर हो सकती है. वह अपने भाई आशीष को रास्ते से हटाने की साजिश रचती है. आशीष की मौत हो जाती है. इसके बाद पूर्णिमा पार्टी और सरकार की कमान संभाल लेती है और वह अंतरिम मुख्यमंत्री बन जाती है.

6 / 9
लेकिन उसकी क्रूरता यहां तक नहीं रुकती. पिता अमेया भी उसकी साजिशों का शिकार बनते हैं. फिर पिता-बेटी के बीच का रिश्ता अब दुश्मनी में बदल जाता है. बेटी पूर्णिमा की सत्ता की भूख ने पिता और भाई दोनों को मौत के घाट उतार दिया. सीरीज में दिखाई गई साजिशें आपका दिमाग हिला सकती हैं.

7 / 9
पूर्णिमा बाहर से अच्छी और आदर्शवादी लगती है, लेकिन अंदर से वह बहुत कठोर है. वह अपने परिवार को भी नहीं बख्शती. सीरीज में राजनीति की गंदगी, विश्वासघात, हत्या और साजिशों को बहुत रोचक तरीके से दिखाया गया है. इसमे इंस्पेक्टर वसीम खान का भी बड़ा रोचक रोल दिया गया है.

8 / 9
इंस्पेक्टर का रोल सीरीज को और भी मजबूत बनाता है. इसके हर एपिसोड में आपको टिव्स्ट देखने को मिलेगा. कहानी एक जगह स्थिर नहीं मिलेगी और रोचकता ऐसी की आपको बैठे से खड़ा कर दे. ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ सिर्फ राजनीतिक ड्रामा नहीं है, बल्कि परिवार के रिश्तों पर भी गहरा असर दिखाती है.

9 / 9
सत्ता इंसान को कितना बदल देती है, यह सोचने पर मजबूर करती है. तीन सीजन में यह कहानी और भी गहरी हो जाती है. अगर आपको राजनीति, सस्पेंस और फैमिली ड्रामा पसंद है, तो यह सीरीज जरूर देखें. कलाकारों की कमाल की एक्टिंग ने फिल्म को बेहद रोचक और संवेदनशील बना दिया है. इसमें कुल 3 सीजन हैं, जिसके हर सीजन में आपको कहानी और रोचक मिलती जाएगी.