
1 / 7
Chandra Grahan 2026: जल्द ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण मार्च में लगेगा. चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) एक खगोलीय घटना है. जब पृथ्वी सीधे सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है तो चंद्र ग्रहण लगता है. चंद्र ग्रहण मुख्यतौर पर 3 प्रकार के होते हैं, पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण. ऐसे में यहां जानिए साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च के महीने में कब लगेगा, किस प्रकार का होगा, भारत से दिखेगा या नहीं और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं होगा.

2 / 7
साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने वाला है. चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 48 मिनट पर खत्म हो जाएगा.

3 / 7
चंद्र ग्रहण अपने पूर्ण रूप में या कहें चरम पर 4 बजकर 34 मिनट से शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है.

4 / 7
साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसे ब्लड मून (Blood Moon) भी कहा जाता है. यह ग्रहण लाल या संतरी भी नजर आ सकता है.

5 / 7
इस चंद्र ग्रहण को भारत से देखा जा सकता है. चेन्नई और कन्याकुमारी में यह ग्रहण 31 मिनट तक नजर आएगा.

6 / 7
भारत से इस ग्रहण को देखा जा सकता है इसीलिए इसका सूतक काल (Chandra Grahan Sutak Kaal) भी मान्य होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 3 मार्च की सुबह 9 बजकर 39 मिनट से शुरू हो जाएगा और ग्रहण खत्म होने तक रहेगा. सूतक काल के दौरान बहुत से काम करने से मना किया जाता है.

7 / 7
अगला चंद्र ग्रहण 6-7 जुलाई को लगेगा. इस ग्रहण को भी भारत से देखा जा सकेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा.