
1 / 8
घरों में छिपकली दिखते ही लोग घबरा जाते हैं. लोग मानते हैं कि इसके काटने से जहर फैलता है और जान का खतरा हो सकता है. इसी डर के कारण कई गलतफहमियां बनी हुई हैं. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि क्या सच में अगर घरों में दिखने वाली छिपकली किसी को काट ले, तो उसकी मौत होगी या नहीं?

2 / 8
घरों में पाई जाने वाली छिपकलियां इंसानों के लिए जहरीली नहीं होतीं. ये छोटे कीड़े-मकोड़े खाकर घर को साफ रखने में मदद करती हैं और आमतौर पर नुकसान नहीं पहुंचातीं हैं, इसलिए इनसे डरने की कोई जरूरत नहीं है.

3 / 8
दुनिया में सिर्फ दो खास छिपकलियों की प्रजातियां ही जहरीली मानी जाती हैं. गिला मॉन्स्टर अमेरिका में और मैक्सिकन बीडेड लिजर्ड मेक्सिको में पाई जाती है, जिनका काटना खतरनाक हो सकता है.

4 / 8
अगर कोई छिपकली अचानक आपके शरीर पर गिर जाए तो इससे घबराने की जरूरत नहीं है. आपको चाहिए कि आप साफ पानी से नहा लें और कपड़े बदल लें, ताकि त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया से बचाव हो सके.

5 / 8
वहीं, सवाल उठता है कि अगर छिपकली खाने में गिर जाए, तो क्या उस खाने को खाया जा सकता है? छिपकली अगर खाने में गिर जाए तो वह खाना दूषित हो जाता है. छिपकली की त्वचा पर साल्मोनेला बैक्टीरिया होता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उस खाने को तुरंत फेंक दें.

6 / 8
दूषित खाना खाने से उल्टी, दस्त, चक्कर और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. समय पर इलाज न मिले तो हालत गंभीर भी हो सकती है, इसलिए ऐसे खाने से बचना जरूरी है.

7 / 8
छिपकली को लेकर कई तरह के गलत धारणाएं समाज में फैले हुए हैं, जिसपर यकीन करने के बजाय सही जानकारी रखना जरूरी है.

8 / 8
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels)