ग्लोबल मार्केट में मची उथल-पुथल और भारी उतार-चढ़ाव के बीच आज यानी 11 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतें क्रमश: 1.44 लाख रुपये और 240,100 रुपये स्तर के आसपास बनी हुई हैं। अगर आप भी आज बाजार से सोने के गहने या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी करने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स जरूर नोट कर लें।
1 ग्राम और 10 ग्राम सोने का भाव

2 / 6
देश के ज्यादातर शहरों में आज सोने के दाम काफी ऊंचे बने हुए हैं:
24 कैरेट (शुद्ध सोना): आज इसका रेट 14,483 रुपये प्रति ग्राम है, यानी 10 ग्राम के लिए आपको 144,830 रुपये देने होंगे।
22 कैरेट (गहने बनाने वाला सोना): इसका दाम 13,276 रुपये प्रति ग्राम है, जो 10 grams के लिए 132,760 रुपये बैठता है।
18 कैरेट सोना: आज बाजार में इसका भाव 10,863 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है।
चांदी की नई कीमतें

3 / 6
सोने के साथ-साथ चांदी में भी तगड़ा निवेश देखा जा रहा है और इसके दाम भी मजबूत बने हुए हैं:
आज बाजार में चांदी का रेट 240.10 रुपये प्रति ग्राम पर खुला है.
इस हिसाब से 10 ग्राम चांदी 2401 रुपये की और 100 ग्राम चांदी ₹24,010 में मिल रही है.
वहीं, अगर आप 1 किलो चांदी खरीदने जाते हैं, तो अधिकांश शहरों में इसका भाव 240,100 रुपये चल रहा है.
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का हाल

4 / 6
टैक्स और लोकल चार्ज की वजह से अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर रहता है:
नई दिल्ली: यहां 24 कैरेट सोना 14,496 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 13,291 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है.
मुंबई और कोलकाता: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट का भाव 14,483 रुपये और 22 कैरेट का भाव 13,276 रुपये प्रति ग्राम है.
इन शहरों में सबसे महंगा सोना और चांदी

5 / 6
देश के दक्षिणी राज्यों में आज की कीमतें सबसे ज्यादा दर्ज की गई हैं:
चेन्नई: यहां सोने के दाम सबसे ऊपर हैं, जहां 24 कैरेट सोना ₹14,565 प्रति ग्राम और 22 कैरेट ₹13,351 प्रति ग्राम पर है.
चांदी का हाल: चेन्नई, हैदराबाद और केरल में चांदी बाकी शहरों से थोड़ी महंगी यानी ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है.
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

6 / 6
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने-चांदी के दाम बढ़ने की मुख्य वजहें अंतरराष्ट्रीय हैं:
वैश्विक तनाव: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद और मिडल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव के कारण लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने को चुन रहे हैं.
महंगाई और कच्चा तेल: ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव $77 प्रति बैरल के पास पहुंचने से दुनिया भर में महंगाई की चिंता बढ़ गई है, जिससे सोने को सपोर्ट मिल रहा है.
यूएस फेडरल रिजर्व: अमेरिकी बैंक के ब्याज दरों को लेकर आने वाले फैसले भी सोने की चाल तय कर रहे हैं.