
1 / 8
मंगलवार का दिन कीमती धातुओं के लिए ब्लैक ट्यूजडे साबित हो रहा है. कल तक जो सोना 1.61 लाख रुपये के पार था, वह आज खुलते ही 1300 से ज्यादा टूट गया. वहीं, चांदी ने तो जैसे गोता ही लगा दिया और 2100 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ खुली.

2 / 8
आज 24 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जो भारी गिरावट (Gold-Silver Crash) दिख रही है, वह वास्तव में पिछले कुछ दिनों की बुल रन के बाद आई एक बड़ी मुनाफावसूली (Profit Booking) का नतीजा है. जहां कल तक ट्रंप के टैरिफ वार के डर से भाव आसमान छू रहे थे, वहीं आज निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर बिकवाली कर दी है.

3 / 8
MCX पर आज के ताजा भाव : 24 कैरेट सोने का भाव आज 160,295 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी आज 263,183 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है.

4 / 8
ऑल-टाइम हाई से कितनी हुई गिरावट? : अगर हम पिछले कुछ हफ्तों के पीक से तुलना करें, तो गिरावट के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. 29 जनवरी को सोना 193,096 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था. आज के भाव के हिसाब से यह अपने शिखर से 32801 नीचे आ चुका है. वहीं चांदी ने भी इसी साल अपना उच्चतम स्तर देखा था, जिससे अब यह 1.56 लाख रुपये से भी ज्यादा सस्ती हो चुकी है.

5 / 8
प्रॉफिट बुकिंग (Profit Booking): पिछले 4 दिनों से लगातार बढ़त के बाद ट्रेडर्स ने ऊंचे दामों पर अपना मुनाफा वसूल किया है.

6 / 8
ट्रंप का टैरिफ अटैक: हालांकि ट्रंप के टैरिफ ने ग्लोबल टेंशन बढ़ाई है, लेकिन प्रशासन की ओर से नई टैरिफ नीतियों (Executive Powers) पर आई स्पष्टता के बाद अनिश्चितता थोड़ी कम हुई है, जिससे निवेशकों ने सोना बेचना शुरू किया.

7 / 8
डॉलर इंडेक्स में मजबूती: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से अक्सर सोने की कीमतों पर दबाव आता है, आज भी वही देखने को मिल रहा है.

8 / 8
विशेषज्ञ की राय: एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप प्रशासन की नीतियां और 26 फरवरी को होने वाली अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता बाजार की अगली दिशा तय करेंगी. अगर तनाव कम होता है, तो कीमतों में और भी गिरावट आ सकती है.