
1 / 7
Bhojpuri Holi Special Songs: मौका कोई भी हो भोजपुरी में जमकर जश्न मनता है. ऐसे में होली के मौके पर भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में ढेरों गाने महीने भर पहले से ही रिलीज हो रहे हैं. 2026 में खेसारी लाल के उन गानों के बारे में बता रहे हैं, जिनका यूट्यूब पर खूब बोलबाला देखने के लिए मिला. इसमें टॉप 6 गाने शामिल हैं, जिसने धूम मचा दी.

2 / 7
खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता का भोजपुरी होली सॉन्ग 'होली बाद आके' को 9 दिन पहले ही रिलीज किया गया था. इसे गाने के वीडियो को 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. भोजपुरी होली सॉन्ग 24 नंबर पर म्यूजिक लिस्ट में यूट्यूब पर ट्रेंड कर हहा है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. गाने के लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं और गायक खेसारी लाल हैं. म्यूजिक मुलायम यादव ने दिए हैं. (Photo- Youtube)

3 / 7
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी होली सॉन्ग 'तत्काल आजा' को एक महीने पहले ही खेसारी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया था. वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस रानी और मुस्कान जायसवाल दिखीं, जिनके साथ उनकी कमाल की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल ही जीत लिया. इसे खेसारी लाल ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है और टुनटुन यादव ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं. म्यूजिक दिलीप प्रजापति ने दी है. (Photo- Youtube)

4 / 7
खेसारी लाल का भोजपुरी होली सॉन्ग 'जगरनथवा बो के होली' यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार है. ये म्यूजिक चार्ट में 16वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. खेसारी के इस गाने को 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस भोजपुरी सॉन्ग को खेसारी लाल के साथ ही खुशी कक्कड़ ने गाया है. (Photo- Youtube)

5 / 7
खेसारी लाल का भोजपुरी होली सॉन्ग 'चोली भीज जाता' यूट्यूब पर आते ही छा गया था. इस गाने को भी मिलियन्स में व्यूज मिले हैं. इसे खेसारी लाल के साथ शिल्पी राज ने गाया है. साथ गाने को प्रिया रघुवंशी पर फिल्माया गया है. गाने के लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया ने लिखा है और म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं. इस गाने को 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (Photo- Youtube)

6 / 7
खेसारी लाल का भोजपुरी होली गाना 'होलिया में गर्दा होई' को एक्ट्रेस किरण शर्मा पर फिल्माया गया था. वीडियो यूट्यूब पर आते ही छा गया. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. गाना आते ही यूट्यूब पर छा गया था. इसे शिल्पी राज ने खेसारी के साथ गाया है. वीडियो को मिलियन्स में व्यूज मिले हैं. (Photo- Youtube)

7 / 7
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का भोजपुरी गाना 'होली परल 4 के' को भी मिलियन में व्यूज मिले हैं. इस गाने को साढ़े आठ मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को खेसारी के साथ शिवानी गुप्ता पर फिल्माया गया है. लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं और म्यूजिक विकी वॉक्स ने दिया है. (Photo- Youtube)