
1 / 11
Best Action Thriller Movies Dhoom: कुछ लोगों को रफ्तार और धूम-धड़ाके वाली फिल्में देखने का शौक होता है. ऐसे दर्शकों के लिए यह फिल्म बेहद मजेदार साबित हो सकती है. इसमें एक्शन और थ्रिलर दोनों का मजा मिलेगा.

2 / 11
कुछ लोगों को तेज रफ्तार और थ्रिलर फिल्मों का शौक होता है. ऐसी फिल्म 2004 में रिलीज हुई, जिसमें तेज बाइक राइड्स, रोमांचक कहानी और चोर-पुलिस की भागदौड़ शामिल है. इसमें अनोखे मोड़ और रहस्यमई मूव्स आपको बिस्तर से उठाकर बैठा देंगे.

3 / 11
इस मजेदार एक्शन-थ्रिलर फिल्म का नाम है Dhoom, जिसने दर्शकों को तेज़ बाइक, रोमांचक चेज़ और सस्पेंस से भरपूर कहानी दी. इसमें मुंबई की सड़कों पर एक खास गिरोह सक्रिय हो जाता है. ये चोर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बैंक और अन्य जगहों से बड़ी-बड़ी चोरियां करते हैं और फिर तेज़ रफ्तार से भाग जाते हैं. उनकी रफ्तार इतनी तेज़ होती है कि पुलिस उनके पीछे नहीं पड़ पाती.

4 / 11
इस गिरोह का लीडर है कबीर (जॉन अब्राहम). कबीर बहुत शांत, स्मार्ट और घमंडी है. वह हर चोरी को पूरी प्लानिंग से करता है. उसके गिरोह वाले काले हेलमेट और तेज़ बाइक पर सवार होकर चोरी करते हैं और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से गायब हो जाते हैं.

5 / 11
कबीर इतना चालाक है कि पुलिस को चकमा देना उसके लिए आसान काम है. फिल्म में उसका किरदार इतना कूल दिखाया गया है कि दर्शक उसे देखकर रोमांचित हो जाते हैं. उसकी बाइक राइड और स्टंट देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा.

6 / 11
वहीं पुलिस की तरफ से केस की जिम्मेदारी आती है, जिनका नाम एसीपी जय दीक्षित (अभिषेक बच्चन) के पास. जय एक सख्त, ईमानदार और समझदार पुलिस अफसर है. वह इस गिरोह को पकड़ने के लिए हर तरह की कोशिश करता है. लेकिन चोरों की रफ्तार के आगे पुलिस की रफ्तार धीमी पड़ जाती है.

7 / 11
जय को एक मददगार की ज़रूरत महसूस होती है, तब वह अली अकबर फतेह खान (उदय चोपड़ा) से मिलते हैं जो कि एक बाइक मैकेनिक है, जो बहुत तेज़ बाइक चलाता है और स्ट्रीट रेसर भी है. जय अली को अपने साथ जोड़ता है. दोनों मिलकर चोरों को पकड़ने की योजना बनाते हैं.

8 / 11
फिल्म में कई सीन ऐसे हैं जो दिल की धड़कन बढ़ा देते हैं. बाइक चेज़ सीन, हाई स्पीड एक्शन और सस्पेंस से भरे पल दर्शकों को सीट पर बांधे रखते हैं. जय और अली कई बार चोरों के बहुत करीब पहुंचते हैं, लेकिन कबीर उन्हें चकमा दे देता है.

9 / 11
फिल्म में सिर्फ एक्शन और सस्पेंस ही नहीं बल्कि अली की कॉमेडी का हल्का फुल्का मसाला भी मिलेगा, जो फिल्म को बीच बीच में थोड़ा लाइट भी करता है. "धूम मचाले" और "सलामिया" जैसे गाने समा बांध देते हैं. कहानी का ट्विस्ट ऐसा कि देखने के बाद आप अपना सिर खुजलाने लगेंगे.

10 / 11
संजय गांधवी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आपको दोस्ती में झगड़ा, धोखा, प्यार और आखिर में बड़ा प्लान देखने को मिलेगा, जो कि इसे बेहद रोमांचक बनाता है. एक बार फिल्म को देखने के लिए बैठे तो पूरी खत्म करके ही जगह से उठने का मन होगा. फिल्म में मिलने वाले सरप्राइज दर्शकों को काफी पसंद आ सकते हैं.

11 / 11
IMDb रेटिंग में इसे 6.6 का स्कोर मिला है. लेकिन वास्तव में यह फिल्म आपके होश उड़ाने के लिए काफी होगी. इसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा की जुगलबंदी काफी हिट साबित हुई. यह फिल्म Netflix पर उपलब्ध है.