भारत में कार का स्टीयरिंग दाईं तरफ क्यों होता है? असली वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत में कार का स्टीयरिंग दाईं तरफ होना कोई संयोग नहीं है. इसके पीछे जुड़ी बड़ी वजहें हैं, जो आज भी इस नियम को बनाए हुए हैं. जानतें हैं इसकी पूरी डिटेल.

car steering right side kyu hota hai
1 / 8
car steering right side kyu hota hai

Advertisment

ब्रिटिश शासन से जुड़ा है पूरा सिस्टम

ब्रिटिश शासन से जुड़ा है पूरा सिस्टम2 / 8

भारत में बाईं तरफ गाड़ी चलाने की परंपरा अंग्रेजों के समय से चली आ रही है. जब देश पर ब्रिटिश शासन था, तब यहां के ट्रैफिक नियम और सड़क व्यवस्था यूनाइटेड किंगडम के मुताबिक बनाई गई. ब्रिटेन में वाहन बाईं ओर चलते हैं, इसलिए भारत में भी यही नियम लागू हुआ और आज तक जारी है.

विज्ञापन

आजादी के बाद भी नहीं बदला नियम

आजादी के बाद भी नहीं बदला नियम3 / 8

जब भारत आजाद हुआ, तब कई चीजों में बदलाव हुआ, लेकिन ट्रैफिक सिस्टम को नहीं बदला गया. इसका मुख्य कारण यह था कि पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कें और वाहन उसी सिस्टम के हिसाब से तैयार हो चुके थे. ऐसे में बदलाव करना काफी मुश्किल और खर्चीला होता.

स्टीयरिंग दाईं तरफ रखने का असली कारण

स्टीयरिंग दाईं तरफ रखने का असली कारण4 / 8

भारत में स्टीयरिंग को दाईं तरफ रखने का मकसद ड्राइवर को सड़क के बीच की ओर बैठाना है. इससे ड्राइवर सामने से आने वाले वाहनों को बेहतर तरीके से देख पाता है और दूरी का सही अंदाजा लगा सकता है.

विज्ञापन

ओवरटेक के समय मिलती है बेहतर विजिबिलिटी

ओवरटेक के समय मिलती है बेहतर विजिबिलिटी5 / 8

हमारे देश में आज भी कई सड़कें दो लेन की हैं, जहां ओवरटेक करना थोड़ा जोखिम भरा होता है. ऐसे में अगर स्टीयरिंग दाईं तरफ हो, तो ड्राइवर सामने की लेन को साफ देख पाता है और सुरक्षित तरीके से ओवरटेक कर सकता है.

सड़क किनारे चलने वालों से सुरक्षा

सड़क किनारे चलने वालों से सुरक्षा6 / 8

भारत में सड़क के बाईं तरफ अक्सर पैदल चलने वाले, साइकिल सवार और ठेले नजर आते हैं. ऐसे में ड्राइवर का बीच की ओर बैठना उसे इन बाधाओं से दूर रहने में मदद करता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है.

विज्ञापन

ड्राइविंग आदतों का भी है असर

ड्राइविंग आदतों का भी है असर7 / 8

सालों से लोग इसी सिस्टम के अनुसार ड्राइविंग करते आ रहे हैं. यही वजह है कि ड्राइविंग ट्रेनिंग, ट्रैफिक नियम और गाड़ियों का डिजाइन भी उसी हिसाब से विकसित हुआ है. अचानक बदलाव करने से लोगों के लिए एडजस्ट करना मुश्किल हो सकता है.

विदेशों में क्यों होता है उल्टा सिस्टम

विदेशों में क्यों होता है उल्टा सिस्टम8 / 8

अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में गाड़ियां दाईं तरफ चलती हैं, इसलिए वहां स्टीयरिंग बाईं ओर होता है. इसका मकसद भी वही है- ड्राइवर को सड़क के बीच की ओर रखना, ताकि विजिबिलिटी बेहतर रहे और ड्राइविंग सुरक्षित हो सके.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन