
1 / 6
जनवरी की तेज रफ्तार के बाद फरवरी 2026 भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए थोड़ा संतुलित जरूर रहने वाला है, लेकिन रोमांच बिल्कुल कम नहीं होगा. इस महीने BMW, MG, Nissan, Volkswagen और VinFast जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल्स लॉन्च करने जा रही हैं. इलेक्ट्रिक कारों से लेकर प्रीमियम SUV तक, फरवरी में लगभग हर तरह के खरीदार के लिए कुछ न कुछ खास रहने वाला है. अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये महीने की सबसे अहम लॉन्च लिस्ट है.

2 / 6
MG Majestor SUV- JSW MG Motor India 12 फरवरी 2026 को अपनी नई SUV MG Majestor से पर्दा उठाने जा रही है. टीजर से साफ है कि इसका डिजाइन काफी मस्कुलर होगा. सामने बड़ी ग्रिल, स्किड प्लेट के साथ मजबूत बंपर और स्प्लिट LED हेडलैम्प्स इसे रोड पर अलग पहचान देते हैं. 20-इंच के अलॉय व्हील्स, चौड़े फेंडर और ऊंचा स्टांस इसे एक फुल-साइज SUV जैसा फील देते हैं.

3 / 6
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro- BMW 16 फरवरी 2026 को भारत में X3 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च करने जा रही है. यह भारत में बिकने वाली सबसे पावरफुल BMW X3 होगी. इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है. यह इंजन 258 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 8-स्पीड स्टेप्ट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा.

4 / 6
Nissan Tekton- Nissan 4 फरवरी 2026 को अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton लॉन्च करने जा रही है. यह SUV हाल ही में पेश की गई Renault Duster की सिबलिंग मानी जा रही है. उम्मीद है कि इसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जबकि एंट्री लेवल वेरिएंट में 1.0 लीटर टर्बो इंजन मिल सकता है. मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलने की संभावना है.

5 / 6
Volkswagen Tayron R-Line- Volkswagen फरवरी 2026 में Tayron R-Line लॉन्च कर सकती है. यह SUV Tiguan का लंबा और सात-सीटर वर्जन है, जिसे ब्रांड के फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा. इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 201.2 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है. यह SUV 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी.

6 / 6
VinFast Limo Green- VinFast अपनी Limo Green SUV को फरवरी 2026 में लॉन्च करने की तैयारी में है. यह एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी. डिजाइन की बात करें तो इसमें चौड़ी DRLs दी गई हैं, जो बीच में ‘V’ शेप बनाती हैं. साइड प्रोफाइल में SUV जैसा मजबूत लुक और बॉडी क्लैडिंग इसे प्रीमियम अपील देती है.