
1 / 8
Skoda Kushaq का अपडेटेड अवतार भारत में लॉन्च हो चुका है और यह SUV अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोडेड नजर आती है. मैकेनिकल तौर पर भले ही इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया हो, लेकिन डिजाइन, फीचर्स और प्रेजेंस के मामले में नई Kushaq खुद को बिल्कुल फ्रेश फील कराती है. नए फ्रंट लुक से लेकर पैनोरमिक सनरूफ और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स तक, अपडेटेड Kushaq कई मायनों में पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गई है.

2 / 8
नया फ्रंट लुक और ग्रिल डिजाइन- अपडेटेड Skoda Kushaq का फ्रंट पूरी तरह नया नजर आता है. इसमें अब ऑल-न्यू ग्रिल दी गई है, जिसमें क्रोम रिब्स और फुल-विड्थ इल्यूमिनेटेड लाइट बैंड मिलता है. यह डिजाइन काफी हद तक Skoda Kylaq से मिलता-जुलता है. नए LED हेडलैंप, फ्रंट पार्किंग सेंसर और LED फॉग लैंप SUV को ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक देते हैं. ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग और रूफ रेल्स इसके SUV कैरेक्टर को और मजबूत बनाते हैं.

3 / 8
साइड प्रोफाइल और अलॉय व्हील्स- साइड से देखने पर Kushaq की क्लीन और सॉलिड लाइन्स साफ नजर आती हैं. व्हील आर्च और साइड सिल्स पर क्लैडिंग दी गई है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस बेहतर लगता है. SUV में अब नए डिजाइन वाले 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड हैं. Monte Carlo एडिशन में रेड ब्रेक कैलिपर्स और खास बैजिंग दी गई है, जो इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग पहचान देती है.

4 / 8
रियर डिजाइन और कनेक्टेड टेललैंप- Kushaq का रियर प्रोफाइल भी अपडेट किया गया है. इसमें अब सेगमेंटेड और कनेक्टेड LED टेललैंप्स मिलते हैं, जिनमें सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं. सबसे खास एलिमेंट है पीछे की तरफ दिया गया इल्यूमिनेटेड ‘Škoda’ लेटरिंग, जो रात में इसे प्रीमियम टच देता है. Monte Carlo वेरिएंट में यहां भी हल्के रेड एक्सेंट्स देखने को मिलते हैं, जैसे 1.5 TSI बैज में रेड ‘I’.

5 / 8
बूट स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी- नई Skoda Kushaq में 491 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी अच्छा है. जरूरत पड़ने पर रियर सीट्स फोल्ड करके इसे 1,400 लीटर से ज्यादा तक बढ़ाया जा सकता है. यह फीचर खासतौर पर लंबी यात्राओं और फैमिली यूज के लिए काम का साबित होता है.

6 / 8
कैबिन, सनरूफ और टेक्नोलॉजी- केबिन के अंदर कदम रखते ही सबसे पहले ध्यान जाता है ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ पर, जो केबिन को और ज्यादा खुला और प्रीमियम महसूस कराता है. डैशबोर्ड पर 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. फ्रंट सीट्स अब पावर्ड और वेंटिलेटेड हैं, जबकि दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील केबिन को नया लुक देता है.

7 / 8
रियर सीट फीचर्स और सेगमेंट-फर्स्ट टेक- रियर सीट पैसेंजर्स के लिए भी Skoda ने खास ध्यान दिया है. यहां सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन दिया गया है, जिसके कंट्रोल बटन पीछे की ओर मौजूद हैं. इसके साथ ही दो USB Type-C पोर्ट्स भी दिए गए हैं. हालांकि, अपडेट के बावजूद Kushaq में 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स नहीं मिलते.

8 / 8
वेरिएंट्स, सेफ्टी और नई पहचान- नई Kushaq अब Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo वेरिएंट्स में आती है, जिसमें Monte Carlo टॉप मॉडल है. सभी पुराने स्पेशल एडिशन बंद कर दिए गए हैं. सेफ्टी के मामले में SUV अपनी 5-स्टार Global NCAP रेटिंग को बरकरार रखती है. इसमें छह एयरबैग्स और 25 से ज्यादा एक्टिव व पैसिव सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जो टॉप वेरिएंट में बढ़कर 40 तक पहुंच जाते हैं.