
1 / 6
भारत में अब बजट सेगमेंट में भी ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं, जो शानदार रेंज और दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं. Bajaj Chetak, Hero Vida VX2 और TVS iQube जैसे मॉडल 1 लाख रुपये से कम कीमत में लंबी रेंज और भरोसेमंद बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं. यहां जानिए ऐसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में, जो कम कीमत में ज्यादा चलने का दावा करते हैं.

2 / 6
Ola S1 X Gen 3- Ola S1 X Gen 3 तीन बैटरी विकल्पों 2kWh, 3kWh और 4kWh के साथ आता है. फुल चार्ज पर यह स्कूटर अधिकतम 190 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है. इसमें 8.06 hp की पीक पावर मिलती है और यह 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ लेता है. इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे है. Ola S1 X की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 84,999 रुपये है.

3 / 6
Bajaj Chetak C2501- Bajaj Chetak C2501 अपने प्रीमियम डिजाइन और भरोसेमंद बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है. इसमें 2.5kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 113 किमी तक की रेंज देती है. स्कूटर को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 25 मिनट का समय लगता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 87,100 रुपये रखी गई है.

4 / 6
Ampere Magnus Neo- Ampere Magnus Neo उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है, जो किफायती कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं. इसमें 2.3kWh की बैटरी मिलती है, जिससे यह करीब 100 किमी की रेंज देता है. स्कूटर 3.21 hp की पीक पावर जनरेट करता है और 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड 6.5 सेकंड में हासिल करता है. इसकी टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटे है और एक्स-शोरूम कीमत 86,999 रुपये है.

5 / 6
Hero Vida VX2 Plus- Hero Vida VX2 Plus परफॉर्मेंस के मामले में इस सेगमेंट में मजबूत दावेदार है. इसमें 3.4kWh की बैटरी दी गई है, जो 8.04 hp की पावर जनरेट करती है. यह स्कूटर 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 3.1 सेकंड में पकड़ लेता है. इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटे है. Hero Vida VX2 Plus की एक्स-शोरूम कीमत 94,800 रुपये है.

6 / 6
TVS iQube- TVS iQube शहरी इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर माना जाता है. यह बैलेंस्ड रेंज, स्मूद राइड क्वालिटी और TVS की मजबूत सर्विस नेटवर्क के साथ आता है. कीमत 1 लाख रुपये से कम होने के कारण यह बजट ईवी स्कूटर सेगमेंट में एक पॉपुलर चॉइस बना हुआ है.