
1 / 7
Aadhaar Card New Design: आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। केंद्र सरकार के आदेश पर यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड का नया डिजाइन बनाया है, जिसे जल्दी ही लागू करके वेबसाइट-ऐप पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

2 / 7
UIDAI के अनुसार, पिछले एक साल से आधार कार्ड का नया डिजाइन लागू करने की प्लानिंग चल रही है, जो अब फाइनल फेज में आ गई है और जल्दी ही आधार का नया डिजाइन लागू होगा। फिर देशभर के लोग नए डिजाइन वाला आधार कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

3 / 7
बता दें कि नए डिजाइन वाले आधार कार्ड में कोर्ड होल्डर की फोटो और एक QR कोड होगा। इस कोड में ही होल्डर का नाम, पता, फोन नंबर और अन्य डिटेल होगी, जिसके बारे में कोड को स्कैन करने पर पता चलेगा। ऐसा होने से आधार कार्ड का मिसयूज होने की टेंशन खत्म होगी।

4 / 7
UIDAI का नए डिजाइन के साथ आधार कार्ड लॉन्च करने का मकसद ही आधार कार्ड की फोटोकॉपी का गलत इस्तेमाल रोकना है। UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कंफर्म किया था कि फोटोकॉपी के जरिए आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए नया नियम बनाया है।

5 / 7
CEO भुवनेश कुमार ने बताया कि आधार कार्ड आज भारतीयों के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है। बैंक अकाउंट खोलने, सिम कार्ड और जमीन खरीदने, लोन लेने, सरकारी स्कीम का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। वहीं अब तक लोग काम कराने के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी देते हैं।

6 / 7
भुवनेश कुमार ने बताया कि अब तक जो हार्ड कॉपी होल्डर को मिलती है, उसमें फोटो के साथ नाम, पता, जन्मतिथि और दूसरी जानकारी होती है, लेकिन अब फिजिकल आधार कार्ड पर सिर्फ कार्ड होल्डर की फोटो और QR कोड होगा। बाकी सभी जानकारियों उस QR कोड के अंदर होंगी।

7 / 7
आधार कार्ड पर QR कोड होने से बैंकिंग, सिम अलॉटमेंट और सरकारी स्कीमों के लिए वेरिफिकेशन करना आसान हो जाएगा। अभी तक नए आधार ऐप में लॉगइन के बाद कार्ड होल्डर की फोटो के साथ एक QR कोड नजर आता है। भविष्य में इस ऑनलाइन कार्ड को फिजिकल कार्ड बनाया जाएगा।