
1 / 9
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसे बहुत कम मौके आए हैं, जब भाइयों की जोड़ियों ने साथ खेलकर अपनी छाप छोड़ी है. उनकी कहानियां केवल टैलेंट की नहीं, बल्कि मेहनत, समर्पण और भाईचारे की भी मिसाल हैं. तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी खास भाइयों की जोड़ियों के बारे में.

2 / 9
Brothers who played together in T20 World Cup: हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वो अपने देश की जर्सी पहनकर इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेले. लेकिन जब दो भाई एक साथ वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो वो पल और भी खास बन जाता है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसे कुछ मौके आए हैं जब भाइयों की जोड़ियों ने साथ खेलकर इतिहास रचा है और भाईचारे की मिसाल पेश की हैं.

3 / 9
एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का (इटली)
इटली के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 बेहद खास है. पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली की टीम की ओर से मोस्का भाइयों ने इतिहास रचा. एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का टी20 वर्ल्ड कप मैच में ओपनिंग करने वाली पहली भाई जोड़ी बने. वहीं, मोस्का भाइयों ने अपने दूसरे वर्ल्ड कप मैच में नेपाल के खिलाफ 124 रनों की अटूट साझेदारी कर इटली को 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई.

4 / 9
यूसुफ पठान और इरफान पठान (भारत)
पठान ब्रदर्स भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम रहे हैं. यूसुफ ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया और ओपनिंग करते हुए 8 गेंदों में 15 रन बनाए. वहीं इरफान ने उसी मैच में 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच जीता और भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई. दोनों भाई 2009 और 2012 टी20 वर्ल्ड कप समेत कई मैचों में साथ खेले.

5 / 9
ब्रेंडन मैकुलम और नाथन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
डुनेडिन में जन्मे इन दोनों भाइयों ने न्यूजीलैंड के लिए लंबा सफर तय किया. ब्रेंडन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए जाने गए, जबकि नाथन ने ऑफ स्पिन से टीम को संतुलन दिया. दोनों ने 2007, 2009, 2010, 2012 और 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में साथ खेला और 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में एक-दूसरे का साथ निभाया.

6 / 9
ड्वेन ब्रावो और डैरेन ब्रावो (वेस्टइंडीज)
ड्वेन ब्रावो पहले से ही स्टार ऑलराउंडर थे, फिर उनके छोटे भाई डैरेन भी टीम में आए. दोनों ने 2012 टी20 वर्ल्ड कप सहित 60 से ज्यादा मैच साथ खेले. वेस्ट इंडीज के खिताब जीतने के जश्न में दोनों की जोड़ी खास रही. ड्वेन बाद में दिग्गज बनकर रिटायर हुए, जबकि डैरेन ने बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बनाई.

7 / 9
एल्बी मोर्केल और मोर्ने मोर्केल (साउथ अफ्रीका)
साउथ अफ्रीका की इस जोड़ी ने भी खूब नाम कमाया. एल्बी एक दमदार ऑलराउंडर थे, जबकि मोर्ने दुनिया के खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिने जाते थे. दोनों ने शुरुआती पांच टी20 वर्ल्ड कप समेत कई वनडे और टी20 मैच साथ खेले और प्रोटियाज को कई अहम जीत दिलाईं.

8 / 9
माइकल हसी और डेविड हसी (ऑस्ट्रेलिया)
“मिस्टर क्रिकेट” माइकल हसी अपनी कंसिस्टेंसी के लिए मशहूर थे, जबकि डेविड हसी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. दोनों ने 2009, 2010 और 2012 टी20 वर्ल्ड कप में साथ खेला और ऑस्ट्रेलिया के लिए 60 से ज्यादा मैचों में एक साथ नजर आए.

9 / 9
हैरी मैनेंटी और बेन मैनेंटी (इटली)
2026 टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही इटली की टीम में एक और भाईयों की जोड़ी मौजूद है. मैनेंटी ब्रदर्स, जो बचपन से साथ क्रिकेट खेलते आए हैं और वर्ल्ड कप में भी साथ दिखे. बेन ने शानदार अर्धशतक लगाकर टी20 वर्ल्ड कप में फिफ्टी बनाने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया. हैरी ने भी आक्रामक खेल दिखाया.