
1 / 6
अगर आप ऐसी रहस्यमयी कहानियों के मूड में हैं जो धीरे-धीरे आपके दिमाग पर छा जाएं और आखिर तक पीछा न छोड़े, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपके लिए जबरदस्त फिल्में मौजूद हैं, जिसमें आपको डरावने जंगलों से लेकर सख्त क्राइम इन्वेस्टिगेशन तक देखने को मिलती है. ये सीरीज इंसानी दिमाग और समाज के सबसे अंधेरे पहलुओं में गहराई से उतरती हैं, जहां हर राज के पीछे छुपा होता है एक और चौंकाने वाला सच. आप इन वेब सीरीज को एक बार देखना शुरू करते हैं, तो आप इसे देखते- देखते आखिर तक अंदाजे लगाते रह जाएंगे कि असली सच क्या है. आपको इसमे जबरदस्त सस्पेंस और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलता है. चलिए जानते हैं उन 5 वेब सीरीज के बारे में.

2 / 6
'आरण्यक' में रवीना टंडन और परमब्रता चटर्जी लीड रोल में हैं. निर्देशक विनय वाइकुल ने धुंध भरे कस्बे में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी बुनी है. दो पुलिसकर्मी एक लापता विदेशी पर्यटक की जांच करते हैं. वे पुराने स्थानीय मिथकों और गहरे पारिवारिक रहस्यों का पर्दाफाश करते हैं. घना जंगल सिर्फ परछाइयों को ही नहीं छुपाता, बल्कि और भी बहुत कुछ छिपाए हुए है. हत्यारे की तलाश में तनाव बढ़ता जाता है. आप इस फिल्म को नेटफ्लिंक्स देख सकते हैं.

3 / 6
'क्रिमिनल जस्टिस' में विक्रांत मैसी और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. इस वेब सीरीज को तिग्मांशु धूलिया और विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है. यह एक कोर्टरुम ड्रामा है. एक युवक पार्टी के बाद खून से लथपथ उठता है. उसे अपराध के बारे में कुछ भी याद नहीं है. एक छोटा-मोटा वकील उसकी बेगुनाही साबित करने के लिए कानूनी लाड़ाई लड़ सकते है. कहानी न्याय व्यवस्था की खामियों को गहराई से उजागर करती है. आप इस वेब सीरीज को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

4 / 6
'असुर' एक दमदार क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें अरशद वारसी और बरुण सोबती नजर आए हैं. इस शो को ओनी सेन ने डायरेक्ट किया है, उन्होंने फॉरेंसिक साइंस और प्राचीन हिन्दू मिथकों को बेहद दिलचस्प तरीके से जोड़ा है. कहानी एक ऐसे सीरियल किलर की है जो खुद को दूसरे युग का राक्षस मानता है. वह हत्या करते समय खास तरह की रस्में निभाता है और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को खुली चुनौती देता है कि अगर दम है तो उसे रोक कर दिखाएं. सीरीज अच्छाई और बुराई के बीच की पतली रेखा को बहुत गहराई से दिखाती है. हर एपिसोड में ऐसा सस्पेंस है जो आपको अंत तक बांधे रखता है. आप इस वेब सीरीज को जियोसिनेमा पर देख सकते हैं.

5 / 6
'भय' एक सस्पेंस और हॉरर से भरी सीरीज है, जिसमें करण टैकर और कल्कि कोचलिन मैन रोल में नजर आते हैं. इसका निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है. कहानी भारत के पहले पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव की जिंदगी से प्रेरित बताई जाती है. कहानी में एक पत्रकार साल 2016 में हुई गौरव की रहस्यमय मौत की जांच करती है. इस दौरान उसे कई डरावने अनुभव होते हैं और वह गहरे मानसिक तनाव से भी गुजरती है. सीरीज में यह दिखाया गया है कि सच और अलौकिक शक्तियों के बीच की रेखा कितनी धुंधली हो सकती है. हर एपिसोड में रहस्य और डर का ऐसा माहौल है. आप इस वेब सीरीज को प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

6 / 6
'पाताल लोक' एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें जयदीप अहलावत और गुल पनाग अहम रोल में नजर आए हैं. इस वेब सीरीज को प्रोसित रॉय के द्वारा निर्देशन किया गया है. कहानी एक ऐसे पुलिसवाले की है जिसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा केस मिलता है. एक मशहूर पत्रकार पर हुए हमले की जांच. यह केस उसे समाज के कई कड़वे सच और गहरे भ्रष्टाचार तक ले जाता है. सीरीज अपराध की सच्चाई को बेहद सख्त और वास्तविक तरीके से दिखाती है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देती है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.