
1 / 6
BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. BCCI खिलाड़ियों को सालाना कॉन्ट्रैक्ट ऑफर करता है, जिसमें उन्हें अपनी ग्रेड के हिसाब से पैसे मिलते हैं. सीनियर मेंस टीम के कॉन्ट्रैक्ट में काफी बड़े बदलाव हुए हैं. बीसीसीआई ने A+ कैटेगरी को हटा दिया है. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड B में डाल दिया है. कुछ ऐसे प्लेयर हैं, जिन्हें BCCI ने सही ग्रेड में डाला. 5 खिलाड़ी हैं, जिनके साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में BCCI ने नाइंसाफी की है.

2 / 6
अक्षर पटेल को BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड C में रखा गया है. इसने फैंस को एकदम हैरान कर दिया है. पटेल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलते हैं. उनका भारत को ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम किरदार था. इसके अलावा वो टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं. इसके बावजूद उन्हें ग्रेड C में रखा गया, जो सभी के मन में सवाल खड़े करता है.

3 / 6
ईशान किशन मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा हैं. पिछली सीरीज में उनका प्रदर्शन धमाकेदार रहा था. लग रहा था कि किशन का नाम तो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जरूर होगा लेकिन उन्हें बाहर कर दिया गया है. कई सारे फैंस का मानना है कि किशन के साथ नाइंसाफी हुई है.

4 / 6
कुलदीप यादव भारतीय टीम के सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं. वो टेस्ट और वनडे में भारत के मुख्य स्पिनर हैं, वहीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय में लगातार अच्छा परफॉर्म करते आए हैं. तीनों फॉर्मेट खेलने के बावजूद BCCI ने उन्हें बी ग्रेड में डाला है, जो हैरान करने वाला है.

5 / 6
अर्शदीप सिंह को BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड C में जगह मिली है. अर्शदीप वनडे और टी20 में भारत के प्रमुख खिलाड़ी हैं और टेस्ट स्क्वाड में भी लगातार उन्हें स्क्वाड में शामिल किया जा रहा है. उन्हें ग्रेड B में होना चाहिए था लेकिन C में रखा गया.

6 / 6
हर्षित राणा पिछले एक साल में भारत के लिए हर एक फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आए हैं. उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है. लग रहा था कि उन्हें BCCI ग्रेड B में रखेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बोर्ड ने उन्हें ग्रेड C में डाला है, जो एकदम हैरान करने वाली बात है.