
1 / 6
IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा था. पाकिस्तान ने मैच बायकॉट करने का फैसला किया था. ICC से हाल ही में PCB की मीटिंग हुई और इसके बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला बदल दिया है. अब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा. इस फैसले को बदलने में कई अलग-अलग लोगों का बहुत बड़ा किरदार था. आइए जानते हैं कि किन 4 लोगों ने PCB को बायकॉट का फैसला बदलने का मजबूर किया.

2 / 6
ICC के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा का भारत-पाकिस्तान मैच संभव कराने में काफी बड़ा किरदार रहा. PCB उनसे बात करने के लिए तैयार थी और वो मीटिंग के लिए लाहौर गए थे. वो सभी लीगल चीजें जानते हैं और उन्होंने PCB को मैच बायकॉट करने के बाद की दिक्कतों से अवगत कराया होगा. इसी के बाद PCB ने निर्णय बदल दिया.

3 / 6
एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के सचिव मुबाशिर उस्मानी का बायकॉट फैसला बदलने में अहम किरदार रहा था. उनके पाकिस्तान के साथ रिश्ते अच्छे हैं और वो ICC बोर्ड मेंबर भी हैं. उनका पाकिस्तान से बात करने और उन्हें खेलने पर मजबूर करने में काफी अहम किरदार था.

4 / 6
ICC के CEO संजोग गुप्ता भले ही मीटिंग के लिए पाकिस्तान नहीं गए लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वो जूम कॉल पर थे. ICC का अहम हिस्सा होने के नाते उन्होंने मीटिंग में अपनी बातें रखी और IND vs PAK मैच संभव कराने में उनका रोल काफी बड़ा था.

5 / 6
ICC के चेयरमैन जय शाह का बायकॉट फैसला बदलवाने में बड़ा किरदार था. रिपोर्ट के मुताबिक जय शाह ने सीधे बात नहीं की, क्योंकि उन्हें PCB द्वारा भारतीय होने और भारत का सपोर्ट करने के लिए टारगेट किया था. हालांकि, उन्होंने भारतीय नहीं, ICC चेयरमैन होने के नाते फैसला लिया.

6 / 6
पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया है कि उनकी टीम अब भारत के खिलाफ खेलेगी. कारण बताते हुए मोहसिन नकवी कह रहे हैं कि ये सब उन्होंने पाकिस्तान के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट के सम्मान के लिए किया था. हालांकि, इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि ICC ने PCB को मैच बायकॉट करने के अंजाम बताए होंगे.