
1 / 9
Reliance Jio अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से रिचार्ज प्लान पेश करता है. अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो कंपनी का 6 महीने से ज्यादा वैलिडिटी वाला एक खास प्लान आपके काम आ सकता है. आइए जानते हैं इस लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

2 / 9
देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio के करीब 51 करोड़ यूजर्स हैं. कंपनी अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर किफायती और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान लॉन्च करती रहती है.

3 / 9
जियो के पास प्रीपेड रिचार्ज का बड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है. खास बात यह है कि अब कंपनी ऐसे प्लान पर ज्यादा फोकस कर रही है जिनमें लंबी वैलिडिटी मिलती है, ताकि यूजर्स लंबे समय तक बेफिक्र रह सकें.

4 / 9
अगर सालाना प्लान एकमुश्त महंगा लग रहा है, तो आप लगभग 6 महीने की वैलिडिटी वाला विकल्प चुन सकते हैं. इससे आपको बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और लंबे समय तक नंबर एक्टिव रहेगा.

5 / 9
जिस प्लान की बात हो रही है उसकी कीमत 2025 रुपये है. यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो एक बार में रिचार्ज कर कई महीनों तक बिना रुकावट सेवा का लाभ लेना चाहते हैं.

6 / 9
इस 2025 रुपये वाले प्लान में 200 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है. साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है, जिससे आप बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के बात कर सकते हैं.

7 / 9
डेटा की बात करें तो प्लान में रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 500GB डेटा का फायदा उठाया जा सकता है, जो ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए उपयोगी है.

8 / 9
इस प्लान के साथ कुछ अतिरिक्त बेनिफिट्स भी शामिल हैं. यूजर्स को 3 महीने के लिए JioHotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा JioTV का फ्री एक्सेस भी दिया जाता है.

9 / 9
जियो इस प्लान के साथ 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है. साथ ही पात्र यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है, जिससे यह प्लान लंबी अवधि के लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बन जाता है.