
1 / 9
अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से परेशान हैं और कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो रिलायंस जियो का यह प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. दो हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाला यह प्लान लंबी अवधि तक कॉलिंग की सुविधा देता है और खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जिन्हें डेटा से ज्यादा वॉयस की जरूरत होती है.

2 / 9
रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जिसके पास करीब 51 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं. कंपनी अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है.

3 / 9
बार-बार रिचार्ज की परेशानी को कम करने के लिए जियो ने अपने पोर्टफोलियो में लॉन्ग-टर्म प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है. कंपनी 56 दिन से लेकर 365 दिन तक की वैलिडिटी वाले कई विकल्प देती है.

4 / 9
अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो 77 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन और सालाना वैलिडिटी वाले प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.

5 / 9
जो यूजर्स ज्यादा कीमत वाले प्लान्स से परेशान हैं, उनके लिए जियो ने एक किफायती विकल्प पेश किया है. यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें मुख्य रूप से अनलिमिटेड कॉलिंग चाहिए.

6 / 9
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम लागत है. औसतन देखें तो पूरे साल की कॉलिंग सुविधा के लिए यूजर्स को करीब 5 रुपये प्रतिदिन ही खर्च करने पड़ते हैं.

7 / 9
जियो के इस प्लान की कीमत 1748 रुपये है. इसमें ग्राहकों को 336 दिन यानी लगभग 11 महीने की लंबी वैलिडिटी मिलती है, जो इसे बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है.

8 / 9
इस प्लान के साथ पूरे 336 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलती है. इसके अलावा कुल 3600 फ्री एसएमएस का भी फायदा दिया जाता है.

9 / 9
यह एक वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है, जिसमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. अगर आपकी जरूरत सिर्फ कॉलिंग तक सीमित है, तो यह लंबी अवधि वाला प्लान आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.