हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कुछ पेरेंट्स क्यों रहे हैं अपनी छोटी बेटियों के चेहरे के बाल शेव, डॉक्टर्स ने दी ये सलाह

सोशल मीडिया के बढ़ते असर के बीच कुछ माता-पिता अपनी छोटी बेटियों के चेहरे के हल्के बाल हटाने के लिए शेविंग का सहारा ले रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये पूरी तरह खतरनाक नहीं है, लेकिन इसे ट्रेंड की तरह अपनाने से पहले सावधानी और सही जानकारी बेहद जरूरी है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

आजकल सोशल मीडिया पर ब्यूटी और स्किनकेयर से जुड़े कई ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक नया ट्रेंड सामने आया है, जिसमें कुछ माता-पिता अपनी छोटी बेटियों के चेहरे के हल्के बाल हटाने के लिए शेविंग करवाने लगे हैं. हालांकि इस ट्रेंड को लेकर एक्सपर्ट्स ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई माता-पिता मानते हैं कि चेहरे पर मौजूद हल्के बाल हटाने से बच्चों की त्वचा साफ और स्मूद दिखेगी. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये फैसला सोच-समझकर ही लेना चाहिए और इसे सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड की वजह से नहीं अपनाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: बच्चे को जरूर सिखानी चाहिए ये 5 बातें, लोग आ-आकर पूछेंगे कैसे दिए इतने अच्छे संस्कार

क्या कहते हैं स्किन एक्सपर्ट?

स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर सही तरीके और साफ-सफाई के साथ शेविंग की जाए तो ये जरूरी नहीं कि बच्चों के लिए खतरनाक हो. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के चेहरे के बाल सावधानी और निगरानी में हटाए जाएं तो आम तौर पर कोई गंभीर मेडिकल जोखिम नहीं होता. हालांकि इसके साथ कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि बच्चों की त्वचा काफी नाजुक होती है, इसलिए गलत तरीके से शेविंग करने पर कट लगने, त्वचा में जलन या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. यही वजह है कि इसे जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

सावधानी बरतना जरूरी

डॉक्टर्स का ये भी कहना है कि आजकल सोशल मीडिया पर ब्यूटी रूटीन कम उम्र में ही अपनाने का दबाव बढ़ रहा है. कई बार माता-पिता भी इस दबाव में आकर बच्चों के लिए ऐसे फैसले ले लेते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बच्चों की त्वचा और उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए ही कोई भी ब्यूटी ट्रीटमेंट अपनानी चाहिए. इसके अलावा विशेषज्ञ ये भी साफ कहते हैं कि शेविंग से बाल मोटे या ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं, ये एक आम मिथक है. असल में शेविंग सिर्फ बाल को त्वचा की सतह से काटती है और बाल जड़ों से उसी तरह बढ़ते रहते हैं. विशेषज्ञों की सलाह है कि अगर बच्चों के चेहरे पर बालों को लेकर चिंता है तो पहले डॉक्टर या स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लेनी चाहिए. साथ ही बच्चों पर किसी भी तरह का ब्यूटी प्रेशर डालने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: ये 10 आदतें खत्म कर देती हैं पुरुषों का आत्मविश्वास, कोंफिडेंस की कमी से हाथ लगती है सिर्फ हार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola